फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Looney Tunes Voice Actor Eric Bauza Dies At 46 Known For Bugs Bunny And Daffy Duck

एरिक बाउजा निधन: नहीं रहे 'बग्स बनी' और 'डैफी डक' की आवाज बनने वाले आर्टिस्ट, 46 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 26 Oct 2026 01:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 26 Oct 2026 01:07 PM IST
सार

  • मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 
  • मशहूर वॉयस आर्टिस्ट एरिक बाउजा का 46 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। 
  • वह लोकप्रिय कार्टून किरदार बग्स बनी और डैफी डक को अपनी आवाज देने के लिए जाने जाते थे। 

विज्ञापन
Looney Tunes Voice Actor Eric Bauza Dies At 46 Known For Bugs Bunny And Daffy Duck
एरिक बाउजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर वॉयस आर्टिस्ट एरिक बाउजा के निधन की जानकारी उनके परिवार ने रविवार, 25 अक्तूबर को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जानिए कैसे और कब हुआ वॉयस आर्टिस्ट का निधन। 
विज्ञापन


परिवार ने दी निधन की जानकारी
एरिक बाउजा के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। बयान में बताया गया कि एरिक एमी अवॉर्ड जीतने वाले वॉयस आर्टिस्ट थे। उन्होंने लूनी ट्यून्स के कई मशहूर किरदारों को अपनी आवाज दी थी। उनके अचानक चले जाने से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


एरिक को हाल ही में फिल्म कोयोट वर्सेज एक्मे में भी सुना गया था। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे कार्टून किरदारों को आवाज दी, जिन्हें दुनियाभर के दर्शक पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Looney Tunes Voice Actor Eric Bauza Dies At 46 Known For Bugs Bunny And Daffy Duck
एरिक बाउजा - फोटो : सोशल मीडिया
बग्स बनी और डैफी डक को दी अपनी आवाज
एरिक बाउजा का नाम लूनी ट्यून्स के साथ खास तौर पर जुड़ा रहा। उन्होंने साल 2020 में इस फ्रेंचाइजी के वॉयस कास्ट का हिस्सा बनकर काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने बग्स बनी, डैफी डक, पोर्की पिग, ट्वीटी और मार्विन द मार्टियन जैसे कई पॉपुलर किरदारों को अपनी आवाज दी।

उन्होंने वुडी वुडपेकर जैसे मशहूर कार्टून किरदार के लिए भी आवाज दी थी। उनकी आवाज ने इन किरदारों को एक अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Looney Tunes Voice Actor Eric Bauza Dies At 46 Known For Bugs Bunny And Daffy Duck
एरिक बाउजा - फोटो : सोशल मीडिया
एमी अवॉर्ड से हो चुके थे सम्मानित
  • एरिक बाउजा को अपने काम के लिए कई बड़े पुरस्कार मिले थे। 
  • साल 2022 में उन्होंने लूनी ट्यून्स कार्टून्स के लिए एनिमेटेड कार्यक्रम में बेहतरीन वॉयस परफॉर्मेंस का पहला चिल्ड्रन्स एंड फैमिली एमी अवॉर्ड जीता था।
  • इसके बाद उन्होंने साल 2023 में बग्स बनी बिल्डर्स और 2025 में टीन टाइटन्स गो! के लिए भी चिल्ड्रन्स एंड फैमिली एमी अवॉर्ड अपने नाम किया। 
  • इसके अलावा उन्होंने द एडवेंचर्स ऑफ पुस इन बूट्स में पुस इन बूट्स और मपेट बेबीज में बेबी फॉजी जैसे किरदारों को भी आवाज दी।

Looney Tunes Voice Actor Eric Bauza Dies At 46 Known For Bugs Bunny And Daffy Duck
एरिक बाउजा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी से लेकर वीडियो गेम्स तक किया काम
  • एरिक बाउजा ने टीवी शो, फिल्मों, वीडियो गेम्स और एनिमेटेड शॉर्ट फिल्मों में सैकड़ों किरदारों को अपनी आवाज दी। 
  • उनके पेशेवर रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने 249 टाइटल्स में काम किया और उनके नाम 935 वॉयस रोल्स दर्ज हैं।
  • एरिक ने साल 2016 में जेसिका से शादी की थी। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। 

ये भी पढ़ें- क्यों आसान निशाना थे टाइगर?: जांच में नए खुलासे; शूटर्स ने तीन बार की आमिर के घर की रेकी, इस आदत ने बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed