फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Studios Kevin Feige announce Unveils Phase 5 and 6 Plans New Avengers Movies at Comic Con black panther

Marvel Studios Movies: एवेंजर्स के नए फेज का हुआ एलान, मार्वल के मालिक ने बताया कब रिलीज होंगी अगली दो फिल्में

Sun, 24 Jul 2022 01:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 24 Jul 2022 01:47 PM IST
सार

केविन फीगे ने फैंस के बीच एवेंजर्स फिल्मों के अगले फेज का एलान कर दिया है और बताया है कि फिल्म का पांचवां और छठा फेज कैसा होगा।

विज्ञापन
Marvel Studios Kevin Feige announce Unveils Phase 5 and 6 Plans New Avengers Movies at Comic Con black panther
Kevin Feige - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड को पसंद करने वाले भारतीय दर्शकों के बीच मार्वल स्टूडियोज में बनने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है और इनकी फिल्मों को दर्शकों द्वारा हमेशा खूब प्यार भी मिला है। वहीं, अब मार्वल स्टूडियोज के बॉस केविन फीगे दर्शकों के लिए गुडन्यूज लेकर आए हैं। केविन फीगे ने फैंस के बीच एवेंजर्स फिल्मों के अगले फेज का एलान कर दिया है और बताया है कि फिल्म का पांचवां और छठा फेज कैसा होगा। बता दें कि इन्फिनिटी सागा के साथ मार्वल की 'एवेंजर्स: एंडगेम' का अंत हुआ था, जिसकी मदद से ही मार्वल हॉलीवुड में एक ब्रांड बना है और अब मार्वल के नए प्रोजेक्ट्स का नया बैच मल्टीवर्स सागा के फेज के अंतगर्त ही रखा जाएगा।

विज्ञापन

केविन फीगे ने मार्वल के नए प्रोजेक्ट्स का एलान करते हुए बताया कि मैं अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं। फीगे ने बताया कि कि उन्हें आश्चर्य होता कि वह कॉमिक कॉन में वापसी कर रहे हैं। कॉमिक कॉन के प्रोजेक्ट्स कोरोना वायरस की वजह से साल 2020 और 2021 में बंद हो गए थे। लेकिन अब फीगे ने इसमें वापसी कर ली है। वहीं, अब जल्द ही दर्शकों के बीच एवेंजर्स के दो नई फिल्में आने के लिए तैयार हैं। हालाकिं, इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। मार्वल की 'एवेंजर्स: द कांग डायनेस्टी' 2 मई 2025 को रिलीज होगी। इसके बाद ठीक एक महीने बाद ही एक और एवेंजर्स फिल्म आएगी। 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' 7 नवंबर 2025 को दस्तक देगी। यह दोनों फेज 6 का हिस्सा होंगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज यानी 24 जुलाई को 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' का ट्रेलर भी जारी किया गया है, जो एवेंजर्स के चौथे फेज की आखिरी फिल्म होगी। इस बात का खुलासा खुद केविन फीगे ने किया है। उन्होंने बताया कि 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' एवेंजर्स के चौथे फेज की आखिरी, जिसमें साथ ही पांचवें और छठें फेज की शुरुआत होगी। 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। फीगे ने मार्वल स्टूडियोज की अपमिंग वेब सीरीज का भी एलान किया है, जो डिज्नी प्लज हॉटस्टार पर प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोकी सीजन 2 को साल 2022 की गर्मियों में प्रदर्शित की जाएगी।

विज्ञापन

यहां देखें पूरा चार्ट
मार्वल के प्रोजेक्ट्स  रिलीज डेट
शी हल्क 17 अगस्त 
ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर  11 नवंबर 2022
ऐंट मैन एंड द वास्प क्वानटोमानिया  17 फरवरी 2023
सीक्रेट इनवेशन (डिज्नी)  2023
व्हॉट इफ... सीजन टू (डिज्नी)  2023
गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी वोल. 3  5 मई 2023
इको  2023
द मार्वल्स 28 जुलाई 2023
ब्लेड  3 नवंबर 2023
डेयरडेविल: बॉर्न अगेन (डिज्नी)  2024
कैप्टन अमेरिका: न्यू वर्ल्ड ऑर्डर  3 मई 20224
थंडरबोल्ट्स 6 जुलाई 2024
आइरन हार्ट (डिज्नी) 2023
फैंटास्टिक फोर  8 नवंबर 2024
एवेंजर्स द कोंग डेंसिटी 2 मई 2025
एवेंजर्स सीक्रेट वॉर्स 7 मई 2025

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed