फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Panther 2: मार्वल के दीवानों के लिए दिवाली से पहले मिला सरप्राइज, 'ब्लैक पैंथर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू

Fri, 21 Oct 2022 01:53 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
marvel studios black panther wankanda forever advance booking start film will release on 11 November 2022
ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर - फोटो : Social Media

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों के भारत में भी लाखों दीवाने हैं। जो लोग मार्वल की फिल्में देखते हैं, उन्हें इसके हर नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल मार्वल की सिनैमैटिक की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और एक बार फिर से एमसीयू के भारतीय दर्शकों के लिए तीसरी फिल्म 'ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर' भी रिलीज होने जा रही है। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्लैक पैंथर 2' की रिलीज डेट पास आते-आते रोजाना जुड़े नए अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। अब दिवाली से पहले इस फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है कि इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

marvel studios black panther wankanda forever advance booking start film will release on 11 November 2022
ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर - फोटो : social media

हाल ही में फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का नया ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च किया गया था। जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। ट्रेलर की खुमारी अभी दर्शकों के दिमाग से उतरी नहीं थी कि मार्वल ने अब एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है, क्योंकि एक तरफ दिवाली की छुट्टियां भी हैं, ऐसे में उम्मीद है कि तेजी से इसके टिकट बुक किए जाएंगे।

marvel studios black panther wankanda forever advance booking start film will release on 11 November 2022
ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर - फोटो : social media

जबरदस्त एक्शन देखने के लिए रहें तैयार
'ब्लैक पैंथर 2' में दर्शक नए ब्लैक पैंथर को तो देख ही चुके हैं। इसके साथ ही ही ट्रेलर में नए विलेन की भी धमाकेदार एंट्री दिखाई गई थी, जिसका खतरा पूरे वकांडा पर मंडरा रहा है। इस धमाकेदार ट्रेलर के बाद से ही फिल्म 'ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर' देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। मार्वल स्टूडियोज अपनी  इस नई पेशकश से हमेशा की तरह शानदार कहानी और भरपूर एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
marvel studios black panther wankanda forever advance booking start film will release on 11 November 2022
ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर - फोटो : social media

रेयान कूगलर द्वारा निर्देशित, एक्शन एडवेंचर में लेटिटिया राइट, एंजेला बैसेट, टेनोच हुएर्टा मेजिया, विंस्टन ड्यूक, दानई गुरिरा, लुपिता न्योंगो, फ्लोरेंस कसुम्बा और मार्टिन फ्रीमैन अहम किरदारों में हैं। "ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर" 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed