फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marilyn Monroe statue stolen from Hollywood art space

पब्लिक आर्ट स्पेस से चोरी हो गया मर्लिन मुनरो का स्टैच्यू, वो अभिनेत्री जिसकी मौत आज तक है रहस्य

Thu, 20 Jun 2019 11:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Jun 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Marilyn Monroe statue stolen from Hollywood art space
Marilyn Monroe - फोटो : social media

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का स्टेच्यू पब्लिक आर्ट स्पेस से गायब हो गया। इसे पेंटेड स्टैनलेस स्टील के साथ-साथ एल्यूमिनियम का यूज करके बनाया गया है। लॉस एंजेलिस की पुलिस ने इस लापता मूर्तिकला की खोज शुरू कर दी है, जिसमें प्रतिष्ठित अभिनेत्री को दिखाया गया है। 

विज्ञापन


लॉस एंजेलिस काउंसिलमैन Mitch O’Farrell ने KNBC-TV को बताया- हमारे पास एक गवाह है जिसने किसी को इस स्टेच्यू पर चढ़ते हुए देखा था। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को इस कलाकृति से नीचे कूदते हुए और एक बैग के साथ भागते हुए देखा गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बैग में क्या था।
विज्ञापन


बता दें मर्लिन मुनरो हॉलीवुड की सदाबहार खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती, उनका ग्लैमर, उनके इश्क के किस्से और फिर अचानक हुई मौत, सारी बातें लीजेंड बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनरो का नाम अमरीकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी से लेकर गायक फ्रैंक सिनात्रा और बेसबाल खिलाड़ी जो डिमैगियो तक से जुड़ा। मुनरो ने कई शादियां भी कीं जो नाकाम रहीं। वो हॉलीवुड की ऐसी सुपरस्टार थीं, जिन तक लोग खिंचे चले जाते थे। मगर करीब पहुंचना बहुत कम लोगों के लिए मुमकिन था।


एक दिन अचानक 1962 में उनकी मौत की खबर आई। उम्र मुश्किल से 35-36 रही होगी। आज भी उनकी मौत रहस्य ही है। जांच हुई कुछ पता नहीं चला और यह रहस्य अब भी बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed