फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kim Kardashian West announced For freeze Her social media accounts

#StopHateforProfit अभियान के समर्थन में उतरीं किम कार्दशियन, अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को किया फ्रीज

Thu, 17 Sep 2020 12:13 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kim Kardashian West announced For freeze Her social media accounts
किम कार्दशियन - फोटो : ट्विटर- @KimKardashian

दुनिया भर में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्टार्स में से एक किम कार्दशियन (kim kardashian) ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को फ्रीज करने का फैसला लिया है। दरअसल किम ने सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने जैसे कार्यों के विरोध में ये कदम उठाया है।

विज्ञापन


कई बड़ी हस्तियां  #StopHateforProfit अभियान का समर्थन कर रही हैं। ये हस्तियां इस अभियान के समर्थन में 24 घंटे तक सोशल मीडिया को बायकॉट कर रही हैं।

किम ने ट्विटर पर लिखा- मुझे अच्छा लगता है कि मैं इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से आपसे सीधे जुड़ सकती हूं लेकिन मैं तब चुप नहीं बैठ सकती, जब ये मंच नफरत फैलाने, दुष्प्रचार करने और गलत जानकारी देने की इजाजत दे रहे हों।

विज्ञापन

Kim Kardashian West announced For freeze Her social media accounts
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : Social Media

बता दें किम कार्दशियन के पति और रैपर कान्ये वेस्ट ने भी इस बार चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। किम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोड सेलिब्रिटीज में शुमार हैं और अक्सर सुर्खियां में बनी रहती हैं।

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां अपने फैशन सेंस को लेकर दुनिया भर में मशहूर हैं। बता दें किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम दो बार और शादी कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed