डेडपूल एंड वूल्वरिन ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। इस हॉलीवुड फिल्म को 26 जुलाई को भारत में रिलीज किया गया। भारत में इस फिल्म को लेकर इन दिनों गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है। भारतीय फैंस से इस फिल्म को पहले दिन सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
Deadpool and Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का चला जादू, 'कल्कि' के 'भैरव' ने खास अंदाज में भेजी शुभकामनाएं
इस बीच कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने डेडपूल एंड वूल्वरिन को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। कल्कि 2898 एडी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक खास तस्वीर साझा करते हुए मेकर्स ने फिल्म के मुख्य किरदार भैरव की ओर से शुभकामनाएं भेजी हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, "बेहतरीन टीम...हमारे भैरव ने डेडपूल एंड वूल्वरिन को शुभकामनाएं भेजी हैं।"
The ultimate team up! 💥
Our BHAIRAVA sends his best wishes to #DeadpoolAndWolverine ❤️💛#Kalki2898AD #Prabhas@Marvel @deadpoolmovie @WolverineMovie pic.twitter.com/m5jhWSgz5S
इस तस्वीर में डेडपूल और वूल्वरिन के बीच कल्कि 2898 एडी में मुख्य किरदार निभाने वाले प्रभास नजर आ रहे हैं। फैंस को यह नया पोस्टर काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर प्रशंसक टिप्पणियां करना अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
डेडपूल एंड वूल्वरिन की बात करें तो फिल्म में ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। पर्दे पर दोनों ही सितारों को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इसका निर्देशन शॉन लेवी ने किया है। फिल्म के एक्शन से लेकर इसकी कहानी तक की खूब तारीफ हो रही है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने बेहतरीन शुरुआत की है। एडवांस बुकिंग से ही यह अंदाजा लग चुका था कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर बंपर ओपनिंग लेगी। पहले दिन डेडपूल एंड वूल्वरिन ने शानदार आगाज करते हुए 21.5 करोड़ रुपये बटोरे हैं। फिल्म ने अंग्रेजी भाषा में 11.5 करोड़, हिंदी में सात करोड़ 50 लाख, तेलुगु में एक करोड़ 20 लाख और तमिल में एक करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
Mr Bachchan Teaser: रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' का टीजर तैयार, निर्देशक हरीश शंकर बोले- यादगार होने वाला है