फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deadpool And Wolverine BO Collection: डेडपूल एंड वूल्वरिन की सफल शुरुआत, भारतीय टिकट विंडो पर ली तगड़ी ओपनिंग

Fri, 26 Jul 2024 08:38 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 26 Jul 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Deadpool And Wolverine Box Office Collection Day 1 ryan reynolds hugh jackman shawn levy film bo report
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की भारत में भी जबर्दस्त चर्चा थी और इसका परिणाम इसके ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ देखने को मिला है। आइए मार्वल कॉमिक्स के पात्रों 'डेडपूल और वूल्वरिन' पर आधारित अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Deadpool And Wolverine Box Office Collection Day 1 ryan reynolds hugh jackman shawn levy film bo report
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds

रयान रेनॉल्ड्स, ह्यू जैकमैन, एम्मा कोरिन और मुरैना बैकारिन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद थी। फिल्म में वूल्वरिन के किरदार में ह्यू जैकमैन लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आई है। भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं जैसे तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। 

Deadpool And Wolverine Box Office Collection Day 1 ryan reynolds hugh jackman shawn levy film bo report
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का फर्स्ट डे कलेक्शन सामने आ गया है। शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस सुपरहीरो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 21.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। फिल्म ने अंग्रेजी में 11.7 करोड़ रुपये, हिंदी में 7.5 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1.2 करोड़ और तमिल में 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और ज्यादा उछाल आने की उम्मीद है। 


Bryan Adams: ब्रायन एडम्स के फैंस के लिए खुशखबरी, गायक भारत के इन पांच शहरों में मचाएंगे धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool And Wolverine Box Office Collection Day 1 ryan reynolds hugh jackman shawn levy film bo report
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डेडपूल मार्वल कॉमिक बुक का एक कैरेक्टर है। असल जिंदगी में इस पात्र का कोई अस्तित्व नहीं है। फिल्म 'डेडपूल' और 'डेडपूल 2' में अभिनेता रयान रेनॉल्ड ने ये किरदार निभाया था। अब फिल्म के तीसरे भाग में फैंस फिर से उन्हें डेडपूल के किरदार में देखकर उत्साहित हो उठे हैं। डेडपूल का वास्तविक जीवन में कोई अस्तित्व नहीं है। 

Paris Olympics 2024: कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया पेरिस ओलंपिक एथलीटों का हौसला, खास तस्वीर के साथ लिखा हार्दिक नोट

विज्ञापन
Deadpool And Wolverine Box Office Collection Day 1 ryan reynolds hugh jackman shawn levy film bo report
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी हो कि 'डेडपूल' की पहली फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें रयान रेनॉल्ड डेडपूल की भूमिका में थे, मगर वह सुपरहीरो की इमेज से कुछ हटकर थे। इसमें उनकी भूमिका दर्शकों ने काफी पसंद की थी। फिल्म में मोरेना बकारनी के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। वहीं, इसकी दूसरी फिल्म 'डेडपूल 2' वर्ष 2018 में रिलीज हुई थी। 

Paris Olympics: आयुष्मान ने मनसुख मंडाविया के संग मिलकर टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला, बोले- चियर्स फॉर भारत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed