‘जंगल क्रूज’ देखने की चाहत रखने वाले प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। डिज्नी की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके बाद जल्द ही फिल्म की रिलीजिंग की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद इसे अच्छे खासे व्यूज मिल चुके हैं।
रोमांचित कर रहा ट्रेलर
डिज्नीलैंड की प्रसिद्ध बहुप्रतीक्षित ‘जंगल क्रूज’ कई मायनों में खास है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म रोमांचक होगी। मूवी के डायरेक्टर जैम कोलेट-सेरा (Jaume Collet-Serra) हैं, जो स्पैनिश और अमेरिकन फिल्मों का निर्देशन और निर्माण कर चुके हैं।
पेड़ की तलाश में बड़े-बड़े सितारे
डिज्नी की ‘जंगल क्रूज’ में ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson), एमिली ब्लंट (Emily Blunt), जैक व्हाइटहॉल (Jack Whitehall) और एडगर रामिरेज (Edgar Ramirez) समेत अन्य सितारे नजर आएंगे। इसकी कहानी भी उतनी ही दिलचस्प लग रही है। डिज्नी फिल्म ‘जंगल क्रूज’ के ट्रेलर में अभिनेता ड्वेन जॉनसन और एमिली ब्लंट एक ऐसे पेड़ को खोजने के लिए अमेजन जंगल में एक साहसिक यात्रा पर हैं, जिस पेड़ में अद्वितीय उपचार शक्तियां हैं।
2 of 5
डिज्नी की 'जंगल क्रूज'
- फोटो : Youtube
एक्शन से भरपूर ट्रेलर साहसिक ड्वेन जॉनसन और एमिली ब्लंट की एक झलक देता है, जो फ्रैंक और लिली की भूमिका निभाते हैं। इस दौरान वे ‘ट्री ऑफ लाइफ’ यानी जीवन देने वाला वृक्ष को खोजने के लिए अमेजन जंगल की यात्रा करते हैं। फ्रैंक (Frank Wolff) एक स्ट्रीट-स्मार्ट नदी वाली नाव का कप्तान है, जबकि डॉ. लिली ह्यूटन (Dr. Lily Houghton) एक वैज्ञानिक है जो ऐसे पेड़ की तलाश में है जिसमें अद्वितीय उपचार शक्तियां हैं।
3 of 5
ट्रेलर के एक दृश्य में एमिली ब्लंट
- फोटो : Youtube
इनका उद्देश्य चिकित्सा के भविष्य को बदलना है। खोज के दौरान लिली फ्रैंक की बोट जिसका नाम ‘ला किला’ है उसको नदी में मार्गदर्शन के लिए किराए पर लेती है। फिल्म में जैक व्हाइटहॉल ने लिली के छोटे भाई का किरदार निभाया है, जिसका नाम मैकग्रेगर (McGregor) रहता है।
4 of 5
एक दृश्य में एमिली और ड्वेन
- फोटो : Youtube
यात्रा पर तीनों को न जानें कितने खतरों और अलौकिक शक्तियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि सब कुछ शापित होता है। जानवरों से लेकर मूर्तियों तक हर तत्व उन्हें मारना चाहता है। क्या वे हमलों से बचे रहेंगे और पेड़ से जादुई इलाज को हासिल करने में सफल होंगे? इसी पर कहानी आधारित है।
5 of 5
जैम कोलेट-सेरा, ड्वेन जॉनसन
- फोटो : Social media
डिज्नी की इस फिल्म में कुछ बेहतरीन वीएफएक्स का दावा किया गया है। कहा गया है कि दर्शकों को अचंभित करने के लिए पर्याप्त है। जैम कोलेट-सेरा निर्देशन में बनी फिल्म के हीरो ड्वेन जॉनसन प्रोड्यूसर भी हैं। जंगल क्रूज संयुक्त राज्य अमेरिका में 30 जुलाई, 2021 को एक साथ सिनेमाघरों में और डिज्नी प्लस पर प्रीमियर एक्सेस के साथ रिलीज होने वाली है। भारत में भी इसे जल्द रिलीज किया जा सकता है।
यहां देखें ट्रेलर-