जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' के सीक्वल का काम फिर से शुरू, अगले हफ्ते न्यूजीलैंड रवाना होंगे कलाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के निर्माता जॉन लैंडाउ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट का एक फोटो साझा करते हुए लिखा, 'हमारी फिल्म 'अवतार' के सीक्वल का सेट तैयार है। अब हम अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं और इस यात्रा का हम बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर सकते।' फोटो में नजर आ रहीं दो पनडुब्बियों के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, 'देखिए इन पनडुब्बियों को। इनमें से एक तेज रफ्तार वाली पनडुब्बी है जबकि दूसरी है पिकाडोर जेटबोट।' इन पनडुब्बियों का इस्तेमाल फिल्म की शूटिंग में होने वाला है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Jon Landau (@jonplandau) on
वर्ष 2009 में आई जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवतार' के सीक्वल का काम भी तभी रुक गया था जब मार्च में कोरोना वायरस की वजह से विश्वव्यापी लॉकडाउन लागू हुआ था। इस समय दुनिया की ज्यादातर फिल्मों का काम बंद पड़ा है। सबसे बड़ी फिल्मों में से एक शायद यह पहली ही फिल्म होगी जिसकी शूटिंग और निर्माण का काम इस बंदी के बाद फिर से शुरू होने जा रहा है।
फिल्म 'अवतार' के चार सीक्वलों की एक साथ घोषणा की गई थी। उनमें से पहली फिल्म 17 दिसंबर 2021 में रिलीज होना तय किया गया है। जबकि बाकी तीन फिल्मों के लिए दिसंबर 2023, दिसंबर 2025 और दिसंबर 2027 निश्चित किए गए हैं। इन सभी फिल्मों का निर्देशन जेम्स कैमरन ही करेंगे।
'रोडीज' फेम रघु राम के दोस्त का कोरोना की वजह से हुआ निधन, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया दुख