निर्देशक – कोरिन हार्डी
कलाकार – डेमियन बिचर, टइसा फार्मिगा, जोनस ब्लिके, बाउनी एरेंस
समय- 2 घंटा
हॉलीवुड की पसंदीदा चर्चित हॉरर फिल्म कंजूरिंग की अगली सीरीज द नन आज रिलीज हो चुकी है। कंज्यूरिंग की सीरीज को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था, द नन फिल्म का पहला हिस्सा है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म का अब तक का सबसे डरावना भाग है। फिल्म की कहानी 1952 के रोमानियां के सैंट कार्टा से शुरू होती है। एक ऐसी जगह जहां नन रहती है, इस जगह को ऐबी कहा जाता है। एबी के एक दरवाजे में शैतान रहता है, जिस पर लिखा है कि यहां भगवान का राज नहीं है। लोग इस दरवाजे से दूर रहते हैं और मानते हैं कि यहां भूत रहते हैं। लेकिन एक दिन एक नन उस दरवाजे के अंदर प्रवेश करती है।
नन के दरवाजे के अंदर जाने के बाद क्रॉस उल्टा हो जाता है और वह मर जाती है। जिसके बाद दूसरी नन शैतान से खुद को बचाने के लिए फांसी लगा लेती है। उसकी लाश वहां से गुजरने वाले एक सब्जी वाले को मिलती है और फिल्म की कहानी बढ़ती है। दो धार्मिक शागिर्द को इस केस की पड़ताल के लिए भेजा है।
यह दोनों फादर एंथनी बुर्के और नन सिस्टर इरीना उस सब्जी वाले से मिलते हैं। वहां इन दोनों के साथ घटनाएं घटित होती हैं। यह दोनों ऐबी पर काबू पाने को कोशिश करते हैं। इस कड़ी में आई पिछली फिल्म एनाबेल में इस नन को अपने तस्वीरों के बीच में भी देखा होगा। द नन कनज्यूरिंग 2 का स्पिन अॉफ है और यह इस सीरीज की पांचवी फिल्म है।
हॉलीवुड मूवी में हमने कई बार शैतान और पादरी के बीच की लड़ाई को देखा है। यह पहली बार है कि जब एक सिस्टर नन साथी की मौत का राज जानने के लिए ऐबी से लड़ती है। सिस्टर के किरदार को निभा रहीं टेसा फार्मिगा ने बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म में कई खौंफनाक दर्श्य हैं जो आपको अंदर तक डरा देंगे। यह फिल्म उन लोगों के लिए पैसा वसूल है जो असली हॉरर से रूबरू होना चाहते हैं।