अगर हम आपसे पूछे कि क्या आप त्वचा को सुंदर बनाने के लिए आप अपने मॉइश्चराइजर में खून मिलाना पसंद करेंगे? तो शायद आपका जवाब न होगा। लेकिन मशहूर सिंगर और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम अपने इसी कारनामे को लेकर सुर्खियों में छाईं हुईं हैं। 44 साल की विक्टोरिया सुंदर दिखने के लिए न सिर्फ लाखों रुपए ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्च करती हैं बल्कि अपने ही खून से बना मॉइश्चराइजर लगाती हैं।
विकटोरिया ने इस बात की जानकारी खुद अपने इस्टाग्रांम पर दी है। विकटोरिया ने अपनी स्किन केयर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'मैं स्किन डॉक्टर बारबरा स्टरम के प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हूं।’ आपको बता दें कि डॉक्टर स्टरम endogamous blood therapy treatments जिसे 'vampire facials' भी कहा जाता है इसके लिए जानी जाती है।
विक्टोरिया को इस प्रोडक्ट के लिए लगभग 85,410.00 रुपए देने पड़ते हैं। विकटोरिया के शरीर से खून मेटल बीड्स सिरिंज से निकाला जाता है। इस तकनीक का मकसद घावों को भरने वाला वो प्रोटीन हासिल करना होता है जो खून में मौजूद होता है। यही वो प्रोटीन है जो सूजन को कम करता है, टिशूस को मजबूत करता है और शरीर को एक सही आकार देता है।
आपको बता दें कि सिर्फ विकटोरिया बेकहम ही नहीं हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर की पत्नी मॉडल हैली बाल्डविन ने भी एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था वह अपने खून से बनी क्रीम को चेहरे पर लगाती हैं। हैली के मुताबिक वो ऐसा स्किन डॉक्टर की सलाह पर करती हैं। इसके लिए उनकी बांह से खून निकालने के बाद उसे एक मशीन में फिल्टर करने के बाद ही किसी दूसरे ब्यूटी प्रॉडक्ट में मिलाया जाता है।
बता दें कि हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन भी सुंदर दिखने के लिए इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर चुकी हैं। किम ने भी इस बात का खुलासा किया था वो अपनी स्किन डॉक्टर की सलाह पर एक विशेष क्रीम का इस्तेमाल करती हैं जिसके लिए उनके शरीर से खून लिया जाता है।