हैरतअंगेज: बुर्ज खलीफा की चोटी पर चढ़ा ये अभिनेता, वायरल हुईं चौंका देने वाली फोटोज
वीडियो बनाने में लगे 5 घंटे
बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग 160 मंजिला है और इसकी ऊंचाई 2,722 फीट है। अभिनेता को इस बिल्डिंग के ऊपर तक चढ़ने में लगभग 1 घंटा 15 मिनट का समय लगा था और इस वीडियो को बनाने में लगभग 5 घंटे का वक्त लग गया था।
वायरल हुईं तस्वीरें
वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि, विल स्मिथ बुर्ज खलीफा के टॉप पर खड़े हैं। इस दौरान अभिनेता ने अपनी दोनों बाहों को फैला रखा है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि, उन्हें इस ऊंचाई का बिल्कुल भी डर नहीं है और उनका यही अंदाज देखकर फैंस हैरान हैं।
कौन हैं विल स्मिथ?
विल स्मिथ अमेरिकी एक्टर के साथ-साथ रैपर और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें 5 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और 2 अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। इसके अलावा, वह चार ग्रैमी अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।
विल स्मिथ बुर्ज खलीफा की चोटी तक पहुंचने वाले पहले इंसान नहीं हैं। कुछ समय पहले, एक महिला ने बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े होकर एक ऐड शूट किया था। इस दौरान महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस महिला का नाम निकोल स्मिथ-लुडविक हैं, जो पेशे से स्काई डाइविंग ट्रेनर हैं। महिला की वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।