फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harry Potter: हैरी पॉटर रीबूट सीरीज में नहीं दिखेंगे डेनियल रेडक्लिफ, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 06 Jul 2023 07:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Jul 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Harry Potter Reboot Series Daniel Radcliffe not a part of HBO Show Actor Revealed
हैरी पॉटर

हैरी पॉटर फिल्म सीरीज पूरी दुनिया में काफी ज्यादा मशहूर है। हॉलीवुड स्टार डैनियल रैडक्लिफ ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल ही में एचबीओ मैक्स पर हैरी पॉटर रीबूट सीरीज की घोषणा के बाद फैंस उम्मीद जता रहे थे कि इसमें एक बार फिर डैनियल नजर आएंगे। 


India's Got Talent Season 10: जल्द लगने वाला है हुनरबाजों का मेला, इस दिन होगा इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रीमियर

Harry Potter Reboot Series Daniel Radcliffe not a part of HBO Show Actor Revealed
हैरी पॉटर

हालांकि, अभिनेता ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। कॉमिकबुक.कॉम के साथ एक साक्षात्कार के दौरान डैनियल ने दावा किया कि नए शो को उनकी आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने टीम को शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि इस मशाल को आगे बढ़ाने पर वह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 
Divyanka Tripathi: जादू की दुनिया में जाने को हो जाइए तैयार, दिव्यांका की ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ का ट्रेलर रिलीज

Harry Potter Reboot Series Daniel Radcliffe not a part of HBO Show Actor Revealed
हैरी पॉटर

बता दें कि नई सीरीज की घोषणा इस साल अप्रैल में की गई थी। पोर्टल से बात करते हुए डैनियल रैडक्लिफ ने कहा, “मेरी समझ यह है कि वे बिल्कुल नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि जो कोई भी उन्हें बना रहा है वह इस पर अपनी छाप छोड़ना चाहेगा। न कि वह यह कोशिश करेगा कि पुराने हैरी पॉटर का इसमें कैसे कैमियो कराया जाए।  इसलिए मैं निश्चित रूप से किसी भी तरह से इसकी उम्मीद नहीं कर रहा हूं। लेकिन मैं निश्चित रूप से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और मैं इस मशाल को आगे पास करने के लिए काफी उत्साहित हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Harry Potter Reboot Series Daniel Radcliffe not a part of HBO Show Actor Revealed
हैरी पॉटर

आगामी हैरी पॉटर रीबूट सीरीज में पिछली हैरी पॉटर फिल्मों से बिल्कुल अलग कलाकार होने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि शो का हर सीजन जेके राउलिंग की किसी एक किताब को समर्पित होगा। 
Made In Heaven Season 2: प्राइम पर जल्द होगी 'मेड इन हेवन सीजन 2' की दस्तक, इस बार सोशल टैबू को मिलेगी चुनौती

विज्ञापन
Harry Potter Reboot Series Daniel Radcliffe not a part of HBO Show Actor Revealed
हैरी पॉटर

निर्माताओं की योजना इस सीरीज को 10 वर्षों तक ले जाने की है। हैरी पॉटर लेखिका जेके राउलिंग को शो में कार्यकारी निर्माताओं में से एक के रूप में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि हैरी पॉटर की फिल्मों ने दुनियाभर में धमाल मचाया था। साल 2001 से 2011 के बीच फिल्म ने 7.7 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।
Insidious The Red Door Review: लाल दरवाजे का रहस्य और जानी पहचानी प्रेतकथा, पैट्रिक के निर्देशन का इम्तिहान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed