'वंडर वुमन' स्टारर गैल गैडोट आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। गैल गैडोट मार्वल फ्रैंचाइजी की राइवल्स डीसी फ्रैंचाइजी के सबसे अधिक पहचाने जाने वाले नामों में से एक हैं। उन्होंने साल 2016 में वंडर वुमन की भूमिका निभानी शुरू की थी और तब से कईं डीसी फिल्मों में लीड अभिनेत्री के रूप में अभिनय कर चुकी हैं। गैडोट मूल रूप से इजराइल की रहने वाली हैं और वह पहली ऐसी सुपरहीरो हैं, जो अमेरिकी नहीं हैं। उन्होंने डीसी फ्रैंचाइजी के साथ ही 'फास्ट एंड फ्यूरियस' जैसी हिट फ्रैंचाइजी में भी काम किया है। 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के बाद उन्हें 'नाइट एंड डे' और रोमांटिक कॉमेडी 'डेट नाइट' में छोटी-सी भूमिका निभाते हुए देखा गया था। गैल गैडोट को साल 2016 में आई फिल्म 'बैटमैन vs सुपरमैन' में पहली बार वंडर वुमन के रूप में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बैटमैन vs सुपरमैन : डॉन ऑफ जस्टिस' और 2017 में आई फिल्म 'वंडर वुमन' और 'जस्टिस लीग' के साथ स्क्रीन पर राज करना जारी रखा। दुनिया की सबसे मशहूर और चहेती सुपरहीरो में से एक गैल गैडोट के इस खास दिन पर हम आपके लिए उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे किस्से लेकर आए हैं, जो आप शायद ही जानते होंगे।
गैल गैडोल: मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता हारने के लिए किया इंग्लिश नहीं आने का नाटक, गलत ड्रेस पहन शो में ली एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन