फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christopher Nolan: ओपेनहाइमर से पहले क्रिस्टोफर नोलन ने बनाई ये शानदार फिल्में, आपने देखीं क्या?

Thu, 27 Jul 2023 03:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Jul 2023 03:24 PM IST
विज्ञापन
Christopher Nolan Movies Before Oppenheimer The Dark Knight Rises Inception Interstellar The Prestige
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : अमर उजाला

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पूरी दुनिया में फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और निर्देशक की जमकर तारीफ भी की जा रही है। भारत में भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। आज हम आपको क्रिस्टोफर नोलन की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोगों ने काफी ज्यादा सराहा है और आईएमडीबी पर इन्हें अच्छी रेटिंग मिली है। आइए देखते हैं लिस्ट...


Vicky Kaushal: 'कटरीना से बेहतर साथी नहीं मिल सकता', विक्की कौशल ने बांधे कटरीना की तरीफों के पुल

Christopher Nolan Movies Before Oppenheimer The Dark Knight Rises Inception Interstellar The Prestige
द डार्क नाइट जोकर - फोटो : सोशल मीडिया
द डार्क नाइट

क्रिस्टोफर नोलन की यह  फिल्म लिस्ट में पहले नंबर पर है। यह साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में क्रिश्चियन बेल, हीथ लेजर, आरोन एकहार्ट, माइकल केन जैसे सितारे मौजूद थे। 'द डार्क नाइट' की कहानी एक जोकर के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जो पूरे गोथम सिटी पर कहर बनकर टूटता है। इस शानदार फिल्म को आईएमडीबी पर 9.0 की रेटिंग मिली है।

Christopher Nolan Movies Before Oppenheimer The Dark Knight Rises Inception Interstellar The Prestige
इनसेप्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इनसेप्शन

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में में विज्ञान को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है। उनकी फिल्म इंसेप्शन एक साइंस फिक्शन फिल्म थी, जिसने लोगों का दिमाग घुमा कर रख दिया था। फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.8 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christopher Nolan Movies Before Oppenheimer The Dark Knight Rises Inception Interstellar The Prestige
इंटरस्टेलर - फोटो : social media
इंटरस्टेलर

इंटरस्टेलर क्रिस्टोफर नोलन द्वारा बनाई गई शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसकी स्टोरी नासा के एक पूर्व पायलट के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो इंसानों के रहने के लिए दूसरे ग्रह की खोज में वैज्ञानिकों के साथ निकलता है। फिल्म को आईएमडीबी पर 8.7 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
Christopher Nolan Movies Before Oppenheimer The Dark Knight Rises Inception Interstellar The Prestige
द प्रेस्टीज - फोटो : सोशल मीडिया
द प्रेस्टीज 
द प्रेस्टीज भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में क्रिश्चियन बेल, ह्यू जैकमैन, स्कारलेट जोहानसन और माइकल केन जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। इस मूवी को आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली है।
TRP WEEK 29: टीआरपी लिस्ट में अनुपमा का नहीं कोई तोड़, काम आई असित मोदी की चाल, TMKOC को इस पायदान पर मिली जगह
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed