फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office Report: हिंदी में 700 करोड़ी क्लब की पहली फिल्म बनी पुष्पा 2, मुफासा-वनवास ने की इतनी कमाई

Wed, 25 Dec 2024 10:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Dec 2024 10:29 AM IST
सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' का दबदबा अब भी कायम है। इस फिल्म के आगे 'मुफासा द लायन किंग' और 'वनवास' कैसा प्रदर्शन कर रही हैं, आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Tuesday Pushpa 2 The Rule Mufasa the Lion King Vanvaas
पुष्पा 2, मुफासा द लायन किंग, वनवास - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा गर्दा अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' उड़ा रही है। हाल ही में इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसके अलावा पर्दे पर वनवास और मुफासा भी अपनी जगह बनाने की लगातार कोशिश में हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।


यह भी पढ़ें-  Baby John Day 1 Opening Prediction: लागत के 10 फीसदी तक भी पहुंचती नहीं दिख रही ‘बेबी जॉन’, संकट में वरुण धवन

Box Office Collection Report Tuesday Pushpa 2 The Rule Mufasa the Lion King Vanvaas
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2' की बादशाहत बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 की बादशाहत बरकरार है। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है। पहले सप्ताह में इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 725 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। केवल हिंदी में ही इसने 425.1 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था। वहीं, दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 196.5 करोड़ रुपये का व्यवसाय करने में सफल रही थी। 
यह भी पढ़ें- 'पुष्पा 2' ने 20वें दिन रच दिया इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा

Box Office Collection Report Tuesday Pushpa 2 The Rule Mufasa the Lion King Vanvaas
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे हफ्ते में हासिल किया बड़ा मुकाम

पुष्पा 2 का तीसरे हफ्ते में भी शानदार सफर जारी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई कारनामे कर चुकी है। 20वें दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 14.25 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे मंगलवार को फिल्म ने इतिहास रचते हुए 700 करोड़ क्लब की शुरुआत कर डाली। हिंदी भाषा में बनी कोई भी फिल्म अब तक ऐसा नहीं कर सकी है। फिल्म के कुल कारोबार की बात करें तो अब तक इसने 1089.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Tuesday Pushpa 2 The Rule Mufasa the Lion King Vanvaas
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा- द लायन किंग

मुफासा द लायन किंग भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। पुष्पा 2 के तूफान के बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खीचने में कामयाब रही है। मंगलवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला। पांचवें दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई अब 53.35 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Tuesday Pushpa 2 The Rule Mufasa the Lion King Vanvaas
वनवास मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वनवास

समीक्षकों की तारीफ के बाद भी वनवास दर्शकों पर अपनी छाप नहीं छोड़ सकी है। पुष्पा 2 और मुफासा की वजह से फिल्म को काफी नुकसान पहुंचा है। इस फिल्म ने पांचवें दिन महज 50 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक तीन करोड़ 85 लाख रुपये ही हो सका है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed