फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bella Hadid: मॉडल ने अपनी रोती हुई तस्वीरें कीं साझा, बोलीं- सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती

Fri, 12 Nov 2021 01:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Nov 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Bella hadid share her crying photos on social media talk about burnouts and breakdown
बेला हदीद - फोटो : Instagram

हर किसी के जीवन में तनाव है, बस किसी को कम है तो किसी को ज्यादा। आम जनता को लगभग हर बात पर परेशानी है इसलिए उन्हें लगता है कि करोड़ों की दौलत रखने वाले सितारों को किसी बात की तकलीफ और दुख नहीं लगता होगा। हालांकि पिछले काफी सालों में बहुत से सितारों ने खुलकर डिप्रेशन पर बात की है और खुलासा किया है कि वह इसका शिकार हो चुके हैं या अभी भी झेल रहे हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड सितारों ने भी कई बार तनाव पर खुलकर बात की है। हाल ही में मशहूर अमेरिकन मॉडल बेला हदीद ने भी अपनी मानसिक स्थिति को लेकर खुलासा किया और अपनी रोती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।



बेला ने बयां किया दर्द

बेला ने अपनी रोती हुई तस्वीरे साझा करने के साथ विलो स्मिथ का एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि उन्हें ऐसा महसूस होता है कि कभी कभी वह किसी के लिए सही नहीं है।बेला ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'विलो मैं आपसे प्यार करती हूं और मुझे आपके शब्द से प्यार है, मुझे इसे देखकर ऐसा लगा कि मैं पूरी तरह से अकेली नही हूं इसलिए मैंने आपका पोस्ट लाइक किया'।

Bella hadid share her crying photos on social media talk about burnouts and breakdown
बेला हदीद

25 वर्षीय मॉडल ने अपने असुरक्षा और एहसासों के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'यह ऐसी बातें हैं जो हर कोई महसूस करता है। लोग यह भूल जाते हैं कि कि हर किसी को एक जैसा ही महसूस होता है, खोया हुआ, यह नहीं पता होता कि हम क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई ऐसी ही बेचैनी महसूस करता है'।


View this post on Instagram

A post shared by Bella 🦋 (@bellahadid)

Bella hadid share her crying photos on social media talk about burnouts and breakdown
बेला हदीद - फोटो : Instagram

बेला ने पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस को बताया कि, 'सोशल मीडिया की जिंदगी असली नहीं होती है। लोगों ने आज तक बेला को सिर्फ एक रनवे मॉडल की तरह देखा है, कभी वह ग्लैमरस फोटोशूट करवाती हैं तो कभी मैगजीन के फ्रंट पेज पर नजर आती हैं लेकिन उनका कहना है कि जो सोशल मीडिया पर दिखता है वह सच नहीं है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bella hadid share her crying photos on social media talk about burnouts and breakdown
बेला हदीद - फोटो : सोशल मीडिया

बेला ने तस्वीर साझा कर लिखा, 'यह हर रोज की बात है, हर सुबह की हर दिन की कई सालों से। बेसा ने बर्न आउट और ब्रेकडाउन की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि यह सब उन्होंने इतना झेल लिया है कि उन्हें पता है कि क्या चीजें खुशी देती हैं और क्या गम। उन्होंने कहा कि अगर आप खुद के लिए वक्त निकालते है तो आप अपनी खुशियों और गम को पहचान पाते हैं और फिर उसे संभालना भी सीख जाते हैं जो आपको लिए बेहतर हैं।  बेला हदीद के इस खुलासे पर उनकी बहन गीगी हदीद और दूसरे सितारों ने उनकी काफी तारीफ की है'।

विज्ञापन
Bella hadid share her crying photos on social media talk about burnouts and breakdown
बेला हदीद

बर्नआउट की समस्या सिर्फ मशहूर हस्तियों को नहीं होती बल्कि कोई भी इससे परेशान हो जाता है। यह एक ऐसा सिंड्रोम है जो काम के दौरान होने वाले तनाव से पैदा होता है और इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed