सेक्सुअल एब्यूज और मोलेस्टेशन सिनेमा की दुनिया में आम बात है। आए दिन हमें किसी न किसी सितारे के मुंह से ऐसी बातें सुनने को मिल ही जाती हैं। आज ऐसा एक किस्सा हॉलीवुड इंडस्ट्री से सामने आया है। एक्ट्रेस एलेक्सा निकोलस ने अभिनेता जोनाह हिल पर इल्जाम लग गया है। 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' और '21 जंप स्ट्रीट' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता जोनाह हिल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अभिनेत्री एलेक्सा निकोलस को जबर्दस्ती किस किया था। इस घटना के वक्त अभिनेत्री महज 16 वर्ष की थीं।
Alexa Nikolas: 'मुझे धक्का दिया और..', एलेक्सा निकोलस ने जोनाह हिल पर लगाया जबर्दस्ती किस करने का आरोप
अभिनेता जोनाह पहले से ही अपनी पूर्व प्रेमिका सारा ब्रैडी द्वारा भावनात्मक शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। सारा ने एक्टर को महिला द्वेषी नार्सिसिस्ट भी कहा था। ऐसे में अब एलेक्सा के इस सनसनीखेज आरोपों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एलेक्सा ने ट्वीट कर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का खुलासा किया।
अभिनेत्री ने ट्वीट कर बताया कि कैसे जोनाह ने कथित तौर पर उनके पास आकर उन्हें सिगरेट की पेशकश पीने के लिए कहा। वह लिखती हैं, 'जोनाह हिल ने मुझे सिगरेट नहीं दी, जो मुझे बहुत अजीब लगा और फिर जब हम वापस चले गए तो उन्होंने मुझे दरवाजे पर पटक दिया और अपनी जीभ मेरे गले में डाल दी। मैं इतना भयभीत हो गई थी कि मैंने उन्हें धक्का दिया और अंदर भाग गई।'
#JonahHill didn’t hand me the cig which I thought was weird and then as we walked back to the door I asked him for it and he said nothing but slammed me to the door and shoved his tongue down my throat. I was so appalled I pushed him off of me and ran inside.
एलेक्सा ने ट्वीट में यह भी बताया कि, वह मेरी एक 16 या 17 साल की दोस्त के साथ सो भी रहे थे। जोनाह हिल ने हम सभी को बहुत बर्बाद किया था, वह बहुत बड़े शिकारी थे।' हालांकि, जोनाह हिल ने दावों को सिरे से खारिज किया और अपने वकीलों के माध्यम से बताया कि एलेक्सा की कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत है।
एलेक्सा कथित यौन उत्पीड़न और बाल कलाकारों के खिलाफ दुर्व्यवहार करने वालों के बारे में अक्सर बोलती हैं। वह अब इन सबके खिलाफ एक मुखर कार्यकर्ता बन गई हैं। एलेक्सा ने कहा कि उन्होंने जो खुलासा किया है, उसको लेकर मुकदमा दायर न करने का फैसला किया है। अभिनेत्री ने इसकी वजह बताई कि यह घटना 2008 या 2009 के आखिर में हुआ था और उनकी मां को यह भी नहीं पता था कि वह पार्टी में गई थी।