संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। इस सीरीज को 29वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के एशिया कंटेंट अवार्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ ओटीटी ओरिजिनल की श्रेणी में नामांकन मिला है। इतना ही नहीं, बल्कि इसके गाने 'सकल बन' को सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल गीत के लिए भी नामांकन मिला है।
2 of 6
हीरामंडी: द डायमंड बाजार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
29वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) 2024 का आयोजन दो अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक किया जाएगा। वहीं, एशिया कंटेंट अवार्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स 2024 की घोषणा 6 अक्टूबर, 2024 को की जाएगी। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की टीम के लिए खुशी की बात यह है कि इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में दो-दो श्रेणियों में नामांकित होने वाली यह अकेली भारतीय वेब सीरीज है।
3 of 6
हीरामंडी: द डायमंड बाजार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के निर्देशक संजय लीला भंसाली के लिए भी ये दोहरी खुशी का मौका है, क्योंकि उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है और संगीत भी उन्हीं ने तैयार किया है। दो श्रेणियों में नामांकित होने के बाद उन्होंने इसके लिए जूरी और दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है। बता दें कि 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर एक मई से शुरू हुई थी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।
4 of 6
ए किलर पैराडॉक्स
- फोटो : इंस्टाग्राम @a_killer_paradox
'ए किलर पैराडॉक्स' के लिए चोई वू-शिक को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता, ली ही जुन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, किम यो-हैन को सर्वश्रेष्ठ नया कलाकार का नामांकन मिला। इस सीरीज को बेस्ट क्रिएटिव के लिए भी नामांकन मिला है। 'सिगरेट गर्ल' और 'डेली डॉज ऑफ सनशाइन' को भी बेस्ट क्रिएटिव का नामांकन मिला है। इस सीरीज के लिए कामिला अंदिनी और इफा इफानस्याह को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, डियान सैस्ट्रोवार्डोयो को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री और आर्य सलोका को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का नामांकन मिला है।
5 of 6
डेली डॉज ऑफ सनशाइन
- फोटो : इंस्टाग्राम @dailyparkboyoung
'डेली डॉज ऑफ सनशाइन' के लिए पार्क बो-यंग को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का नामांकन मिला है। 'मास्क गर्ल' के लिए आह्न जे-होंग को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और योम हये-रान को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया है। वहीं, 'जीजी प्रीसिंक्ट सीजन 1' को सर्वश्रेष्ठ ओटीटी ओरिजिनल की श्रेणी में नामांकन मिला है।
A Wedding Story Movie Review: ये हॉरर पूजा पाठ का है, बचके रहना, पुराणों में सिर्फ जीवन ही नहीं मौत भी है...