बॉलीवुड अभिनेत्री फरीदा जलाल इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक बातचीत में फरीदा जलाल से 1990 के दशक की उनकी फिल्मों के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान की ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका निभाई थी। इस पर उन्होंने कहा कि वह उन दोनों में से किसी के भी संपर्क में नहीं हैं, मगर जब उनके कंधे की सर्जरी हुई थी, तो शाहरुख ने उनसे बात की थी।
2 of 5
फरीदा जलाल, शाहरुख खान, काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फरीदा जलाल से बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या वह शाहरुख खान के संपर्क में हैं। इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'नहीं, मैं नहीं हूं। मैं उनसे कैसे संपर्क कर सकती हूं, मुझे बताइए? यहां तक कि सलमान से भी मैं कैसे संपर्क कर सकती हूं। आप जानते हैं, उन्होंने अपने मोबाइल फोन या कुछ और बदल लिए हैं। शाहरुख का जो नंबर मेरे पास है, मैंने कंधे की सर्जरी करवाई है और उन्होंने भी कई सर्जरी करवाई हैं। तो, उन दिनों मैं उनके डॉक्टर के पास भी गई थी। तब उन्होंने अचानक मुझे फोन किया, तो मुझे बहुत अच्छा लगा।'
Sreeleela: बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार साउथ अभिनेत्री श्रीलीला, छोटे नवाब के साथ पर्दे पर फरमाएंगी इश्क!
3 of 5
फरीदा जलाल, शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने बताया कि इस दौरान शाहरुख ने उन्हें शांत किया और कंधे की सर्जरी के बाद धैर्य रखने को कहा। अभिनेत्री ने बताया कि शाहरुख ने उनसे कहा था, 'मुझे आपको बताना है, यह जो कंधे की सर्जरी है ना, आप इसे लेकर परेशान मत होना। उस मूवमेंट को वापस पाने में बहुत समय लगेगा।' फरीदा जलाल ने कहा, 'मैं बहुत चिंतित थी कि मैं अपना हाथ ऊपर क्यों नहीं उठा पा रही थी। उन्होंने मुझे फोन किया तो मुझे बहुत अच्छा लगा।'
4 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने बताया शाहरुख ने उनसे कहा था, 'बस चिंता मत करो, इसमें समय लगता है। एक साल बाद आप अपना हाथ अच्छी तरह से उठा पाएंगी। लेकिन इसमें समय लगता है, इसलिए धैर्य मत खोना।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह शाहरुख और सलमान दोनों से बात करना चाहती हैं। मगर उनसे बात नहीं हो पाती हैं।
5 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा ने कहा, 'अब जब मैं उन्हें उस नंबर पर कॉल करने की कोशिश करती हूं, क्योंकि मुझे उनकी सफलता उनकी फिल्में पसंद हैं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि बच्चा, बहुत बढ़िया, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। मगर वो नंबर ही गलत हैं।' शाहरुख के साथ उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों में काम किया था। वहीं, सलमान के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' और 'दुल्हन हम ले जाएंगे' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
Celebs Host on OTT: दर्शको को मिला भरपूर मनोरंजन, जब ओटीटी पर मेजबान बने ये सितारे