अभिनेता मनजोत सिंह बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें पहचान फुकरे फ्रेंचाइजी में लाली के किरदार से मिली है। आखिरी बार वह फुकरे 3 में दिखाई दिए थे। उन्होंने हाल ही में कहा कि फुकरे की सफलता ने बॉलीवुड में उनकी स्थिति बदल दी। हालांकि, फुकरे के बाद भी उन्हें रूढ़िवादी भूमिकाएं ही ऑफर हुईं, लेकिन एक अभिनेता के रूप में वह मजबूत हो गए थे और अब उन्हें ऐसी कोई भी भूमिका करने की जरूरत नहीं थी जो वह नहीं चाहते थे।
2 of 5
मनजोत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मनजोत सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' से की थी। इस फिल्म का निर्देशन अभय देओल ने किया था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया कि कैसे फिल्म ने उनके करियर में मदद की और पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड में सिख अभिनेताओं की भूमिकाएं कैसे बदल गई हैं। उन्होंने कहा, 'जब फुकरे हिट हो गई तो फिर लाइफ सीधा ऑडिशन से नरेशन पे शिफ्ट हो गई। लोग नैरेशन के लिए बुलाते थे कि आप ये फिल्म करना चाहते हो या नहीं।'
Saumya Tandon: 'भाभी जी घर पर हैं' की गोरी मेम का बड़ा खुलासा, बोलीं 'मेरा सबसे फ्लॉप शो शाहरुख खान के साथ है'
3 of 5
मनजोत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सिख अभिनेताओं को पहले रूढ़िवादिता का शिकार होना पड़ता था। उन्होंने रूढ़ीवादी महसूस करने के सवाल पर कहा, 'फुकरे के बाद, एक दौर था, लेकिन मुझे हमेशा से पता था कि मैं क्या करना चाहता हूं। हर व्यक्ति जानता है कि उसके अंदर क्या चल रहा है। जाहिर तौर पर जब आप कुछ प्रदर्शित करते हैं, तभी मानसिकता बदलनी शुरू होती है। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री के लोग अधिक खुले हुए होते हैं। सिख अभिनेताओं के लिए भूमिकाएं लिखी जा रही हैं।'
4 of 5
मनजोत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मुझे कई ऑफर मिले हैं। मैं एक हिंदी फिल्म कर रहा हूं। इस फिल्म में मेरे जीवन में अब तक का सबसे अलग लुक और भूमिका है। मैं वास्तव में इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि लोग मुझे उस नजरिए से देखें। यह धारणा बदल रही है और इसीलिए मुझे वह फिल्म मिली। ऐसा नहीं है कि मेरे पास ऐसी स्क्रिप्ट्स की लाइन है लेकिन लोगों की मानसिकता बदल रही है और मैं इससे खुश हूं।' लकी सिंह के किरदार के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड जीतने तक उन्होंने खुद को गंभीरता से नहीं लिया।
5 of 5
मनजोत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मनजोत सिंह ने इस पर बात करते हुए कहा, 'मैंने कुछ तो अच्छा किया ही होगा, वरना ऐसे क्यों देगा कोई अवॉर्ड।' यही वह विचार था जिसने मनजोत को सिनेमा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद अभिनेता स्टूडेंट ऑफ द ईयर, अजहर, ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा बने।'
Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार 'हनुमान' का जलवा, 'गुंटूर कारम' समेत अन्य फिल्मों का कैसा है हाल?