फरदीन खान ने लंबे समय के बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से मनोरंजन जगत में वापसी की है। इस वेब सीरीज में फरदीन का काम काफी सराहनीय रहा है। उससे कुछ साल पहले, अभिनेता को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, जब उनके शरीर के परिवर्तन ने लोगों को चौंका दिया था। हाल ही में, अभिनेता ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है।
2 of 5
फरदीन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@fardeenfkhan
फरदीन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, "मुझे वह अटेंशन पाकर आश्चर्य हुआ। लेकिन, जाहिर है, आप जल्दी से समझ जाते हैं कि लोग आपको एक अलग तरीके से याद करते हैं। वे मुझे देखकर हैरान थे। मैंने खुद को उस तरह से जाने दिया जैसा मैंने किया। हालांकि, यह अच्छा नहीं लगता है, जब आपको किसी मजाक के लिए याद किया जाता है।"
3 of 5
फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों का सामना करना दर्दनाक था। उन्होंने कहा, "मेरा मतलब है कि मैं उस समय दुनिया भर में ट्रेंडिंग टॉपिक था और सही कारणों से नहीं। जिस तरह से मैंने इससे निपटा... व्यवसाय से जुड़े होने के कारण आप खुद को कठोर कर लेते हैं। आप खुद को सिखाते हैं या खुद को मजबूर करते हैं कि आप इसे जितना हो सके व्यक्तिगत रूप से न लें।"
4 of 5
फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन ने कहा कि वह उस दौर में खुद का ध्यान नहीं रख रहे थे और समझ सकते थे कि लोगों की प्रतिक्रिया ऐसी क्यों होती है, लेकिन वह लोगों की ट्रोलिंग से काफी हैरान थे। उन्होंने बताया कि जब उनकी ट्रोलिंग शुरू हुई तो वह हैरान थे कि लोग किसी और के दुख और निराशा में भी खुशी पाते हैं।
5 of 5
फरदीन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
फरदीन की 'हीरामंडी' को-स्टार शर्मिन सेगल को भी शो में उनके प्रदर्शन के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और फरदीन ने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा, "हर किसी को किसी के प्रदर्शन को पसंद या नापसंद करने का अधिकार है। लेकिन ट्रोलिंग का यह पूरा पहलू कुछ ऐसा है जो बिल्कुल भी सही नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए।"
Sudheer Babu: सुधीर बाबू को पसंद नहीं अपना उपनाम 'नाइट्रो स्टार', 'हरोम हारा' के क्रेडिट में भी नहीं दिखेगा