फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Music Director: ये संगीतकार अपने गानों से मचा रहे धूम, आने वाली लगभग हर बड़ी फिल्म का बना रहे संगीत

Tue, 25 Jun 2024 04:03 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 04:03 PM IST
सार

अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा की संगीत की जान है। हालांकि वो तेलुगु और हिंदी फिल्मों के लिए भी संगीत बनाते हैं। 

विज्ञापन
Famous South Indian Singers Anirudh Ravichander Thaman Santosh Narayan Devi Sri Prasad M M Keeravani
संगीतकार - फोटो : अमर उजाला

आने वाले दिनों में साउथ की 'इंडियन 2', 'एसएसएमबी 29', 'विश्वंभरा', 'हरि हरा वीरा मल्लू', 'देवरा: पार्ट 1', 'वेट्टियन', 'सूर्या 44', 'वाजई', 'कंगुवा', 'पुष्पा 2' और 'जेंटलमैन 2' फिल्में रिलीज होने वाली है। इनमें दक्षिण भारत के कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि इन सभी का संगीत केवल चार संगीतकारों ने ही तैयार किया है, जिनके नाम हैं-  अनिरुद्ध रविचंदर, संतोष नारायणन, देवी श्री प्रसाद और एमएम कीरावनी। ये सभी पहले भी कई फिल्मों के संगीत में अपने हुनर से जान डाल चुके हैं। इनकी बनाई धुनों को लोग खूब पसंद करते हैं। आइए जानते हैं, इन चारों के काम के बारे में।

Famous South Indian Singers Anirudh Ravichander Thaman Santosh Narayan Devi Sri Prasad M M Keeravani
अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @anirudhofficial

अनिरुद्ध रविचंदर

अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा की संगीत की जान है। हालांकि वो तेलुगु और हिंदी फिल्मों के लिए भी संगीत बनाते हैं। अनिरुद्ध वही है, जिन्होंने कोलावरी डी गाने को बनाया था। 'जेलर', 'लियो', 'जवान' 'थ्री', 'विक्रम', 'पेट्टा', 'वणक्कम चेन्नई', 'मारी' और 'कैथी' ऐसी फिल्में हैं, जिनमें उनके संगीत को खूब पसंद किया गया था। अनिरुद्ध दो फिल्मफेयर पुरस्कार समेत छह एडिसन और पांच विजय पुरस्कार भी जीत चुके हैं। जल्द ही कमल हासन की 'इंडियन 2', रजनीकांत की 'वेट्टियन' और जूनियर एनटीआर की 'देवरा: पार्ट 1' में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा। 

Famous South Indian Singers Anirudh Ravichander Thaman Santosh Narayan Devi Sri Prasad M M Keeravani
संतोष नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @musicsanthosh

संतोष नारायण

संतोष नारायण तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करते हैं। 'अट्टाकथी', 'सोढू कावुम', 'जिगरथांडा', 'एनक्कुल ओरुवान', 'कोडी', 'ए1' और 'काशमोरा' के लिए बनाए गए उनके गानों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 27 जून, 2024 को रिलीज हो रही प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी उनकी बनाई धुनें सुनने को मिलेंगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में 'सूर्या 44', 'अंधागान' और 'वाजई' में भी उनके संगीत को सुनने का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous South Indian Singers Anirudh Ravichander Thaman Santosh Narayan Devi Sri Prasad M M Keeravani
देवी श्री प्रसाद - फोटो : इंस्टाग्राम @thisisdsp

देवी श्री प्रसाद

देवी श्री प्रसाद मुख्य तौर पर तेलुगु और तमिल सिनेमा इंडस्ट्री में काम करते हैं। वो अपने काम के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दस फिल्मफेयर और पांच सिनेमा पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का संगीत देवी श्री प्रसाद ने ही तैयार किया है। अल्लू अर्जुन की ही फिल्म 'आर्या' और 'आर्या 2' में भी उन्होंने ही संगीत दिया था। उनकी आने वाली फिल्में 'कंगुवा' और 'पुष्पा 2' है। 

विज्ञापन
Famous South Indian Singers Anirudh Ravichander Thaman Santosh Narayan Devi Sri Prasad M M Keeravani
एमएम कीरावनी - फोटो : इंस्टाग्राम @mmkeeravaani

एमएम कीरावनी

'नाटू नाटू' गाने ने दुनियाभर में अपना जलवा दिखाया था। इस गाने को एमएम कीरावनी ने ही बनाया था, जिसने ऑस्कर भी जीता था। कीरावनी दक्षिण भारत की कई बड़ी फिल्मों का संगीत तैयार कर चुके हैं। 'आरआरआर', 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'मगाधीरा' फिल्मों के शानदार गीतों को कीरावनी ने ही कंपोज किया है। जल्द ही 'एसएसएमबी 29', 'विश्वंभरा', 'हरि हरा वीरा मल्लू', 'जेंटलमैन 2' और 'कोबरा' फिल्म में उनकी तैयार की गई धुनें सुनने को मिलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed