भारतीय फिल्म उद्योग के कई सितारे ऐसे हैं, जिनका फिल्म जगत में आने से पहले चिकित्सा के क्षेत्र से रिश्ता था। मेयांग चांग, अदिति गोवित्रिकर, पलाश सेन और आर्को मुखर्जी ऐसे ही कलाकार हैं। इन चारों ने मेडिकल की पढ़ाई की थी। इनमें से पलाश सेन तो अभी भी मरीजों का इलाज करते हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी ने कौन-कौन सी डिग्री ली थी।
Doctor: कलाकार बनने से पहले इन सितारों का था मेडिकल प्रोफेशन से नाता, एक तो अभी भी करते हैं मरीजों का इलाज
मेयांग चांग ने साल 2007 में इंडियन आइडल के तीसरे सीजन से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो चौथे सीजन के होस्ट बन गए थे। हाल ही में, उनकी फिल्म उलझ रिलीज हुई है। मेयांग चांग अभिनेता और गायक होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने बंगलुरु के वोक्कालिगरा संघ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बीडीएस की डिग्री हासिल की थी।
मेयांग चांग
मेयांग चांग ने साल 2007 में इंडियन आइडल के तीसरे सीजन से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो चौथे सीजन के होस्ट बन गए थे। हाल ही में, उनकी फिल्म उलझ रिलीज हुई है। मेयांग चांग अभिनेता और गायक होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने बंगलुरु के वोक्कालिगरा संघ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बीडीएस की डिग्री हासिल की थी।
अदिति गोवित्रिकर
दे दना दन, भेजा फ्राई 2, रिंगा रिंगा, हम तुम शबाना, पहेली, कोई जाने ना और 16 दिसंबर समेत कई फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर भी डॉक्टर की पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने साल 1997 में मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस मेडिकल की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वो मॉडलिंग और फिर सिनेमा की दुनिया में आ गई थीं। अदिति अभी भी स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेती रहती हैं।
Vedaa Box Office Collection Day 1: बड़ी चुनौती के बीच जॉन-शरवरी की 'वेदा' ने दिखाया दम, जानें पहले दिन की कमाई
प्रसिद्ध बैंड 'यूफोरिया' के गायक पलाश सेन भी एक डॉक्टर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज और गुरु तेग बहादुर अस्पताल, नई दिल्ली से डॉक्टरी की पढ़ाई की थी। पलाश ने ऑर्थोपेडिक्स में एमबीबीएस और एमएस की डिग्री हासिल की थी। पिछले साल कर्ली टेल्स से बातचीत करते हुए पलाश ने बताया था कि वो अभी भी मरीजों का इलाज करते हैं और कोई पैसा नहीं लेते हैं।
Stree 2 Collection Day 1: पहले दिन ही अर्धशतक लगा आगे पहुंची 'स्त्री 2', ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई
आर्को मुखर्जी
आर्को मुखर्जी भी संगीत की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। आर्को ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के तेरी मिट्टी गाने को कंपोज किया है। पलाश सेन की ही तरह आर्को भी मेडिकल के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने बर्दवान मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की थी। संगीत की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप भी की थी।
Khel Khel Mein Box Office Collection: पहले दिन ही 'खेल खेल में' हुई फेल, जानें फिल्म की पहले दिन की कमाई