एजाज खान और पवित्रा पुनिया बिग बॉस 14 शो के दौरान मिले और बाद में दोनों को प्यार हो गया। हालांकि, कुछ वर्षों तक साथ रहने के बाद, इस जोड़े ने हाल ही में अलग होने का फैसला किया, जिससे उनके सभी प्रशंसक बहुत दुखी हुए। हालांकि दोनों ने ही अलग होने के पीछे के कारण पर टिप्पणी करने से परहेज किया है, लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में एजाज द्वारा अभिनेत्री को धोखा देने की खबर सामने आई है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
2 of 5
एजाज खान, पवित्रा पुनिया
- फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_
इस अटकल को लेकर अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने मीडिया पोर्टल को बताया कि यह बिल्कुल झूठ है। सूत्र ने आगे बताया कि ऐजाज हमेशा अभिनेत्री के प्रति बहुत वफादार थे और उनसे बहुत प्यार भी करते थे। वे एक साथ भी रह रहे थे और उस समय एजाज के जीवन में कोई और नहीं था और यह बात आज तक सच है।
3 of 5
एजाज खान, पवित्रा पुनिया
- फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_
सूत्र ने यह भी बताया कि पवित्रा से ब्रेकअप के बाद एजाज फिलहाल सिंगल हैं और किसी दूसरे रिश्ते में बंधने के लिए भी तैयार नहीं हैं। वह अपने वर्क प्रोजेक्ट्स पर अपना सारा ध्यान दे रहे हैं और अभी किसी भी तरह के नए रिश्ते को शुरू करने की स्थिति में नहीं हैं।
4 of 5
एजाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि एजाज और पवित्रा के रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस में हुई थी। लेकिन, घर में हुई तमाम लड़ाइयों की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और दोनों अलग हो गए थे। हालांकि, घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जाना और लिव इन में रहने का निर्णय लिया था। इसके बाद दोनों की शादी की खबरें भी तेजी से फैल रही थीं। हालांकि, कुछ समय के बाद कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं, जिससे फैंस भी काफी शॉक हो गए थे।
5 of 5
एजाज खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
एजाज जवान, तनु वेड्स मनु 1 और 2, बिग बॉस 14 और अन्य जैसी प्रमुख परियोजनाओं का हिस्सा रहे हैं। अभिनेता अब सोनी लिव के आगामी शो 'अदृश्यम' में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के साथ दिखाई देंगे।
Boney Kapoor: बोनी कपूर को है अपने स्वास्थ्य की फिक्र, बोले- मैंने अपने बच्चों की वजह से वजन कम किया