साउथ सुपरस्टार कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कमल हासन के साथ-साथ दुलकर सलमान और जयम रवि भी नजर आने वाले थे। बीते दिनों चर्चा थी कि दुलकर 'ठग लाइफ' का हिस्सा नहीं होगे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट से बाहर निकलने का फैसला कर लिया था। वहीं, अब बताया जा रहा है कि जयम रवि ने भी तारीख न मैच होने के कारण इस परियोजना से बाहर होने का फैसला किया है।
Thug Life: दुलकर सलमान के बाद जयम रवि ने छोड़ी कमल हासन की फिल्म! इस कारण अभिनेता ने लिया ये फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 23 Mar 2024 06:58 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ठग लाइफ' में जयम रवि महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले थे, लेकिन अपने शेड्यूलिंग टकराव के चलते उन्होंने 'ठग लाइफ' को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन