'देवरा: पार्ट' 1 का ट्रेलर 10 सितंबर को मुंबई में एक भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। इस इवेंट में जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, निर्देशक कोरतला शिवा और निर्माता करण जौहर शामिल हुए। लॉन्च के समय, जूनियर एनटीआर ने फिल्म को काफी हाई एक्शन फिल्म बताया और दर्शकों के लिए 27 सितंबर को सिनेमाघरों में आने पर इसे देखने के लिए उत्साह व्यक्त किया।
2 of 5
'देवरा' ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने कहा, "सैफ और मैं दोनों ही कुछ शारीरिक रूप से कठिन एक्शन सीक्वेंस का हिस्सा रहे हैं। हमने लगभग 38 दिन पानी के अंदर और लगभग 60 दिन पानी के ऊपर शूटिंग की है। यह अपने आप में सौ दिनों की फिल्मांकन का एक बड़ा हिस्सा था।"
3 of 5
'देवरा' ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने आगे कहा, "यह काफी अच्छा अनुभव था और यह ऐसा एक्शन है जिसे दर्शकों ने शायद पहले नहीं देखा होगा। पानी के साथ जिस तरह की तालमेल होती है, हमने उसमें जिस तरह का सीजीआई डाला है। देवरा में एक्शन बहुत ज्यादा है। फैंस का इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है।"
4 of 5
देवरा
- फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर ने भी देवरा को लेकर बहुत नर्वस महसूस किया, क्योंकि यह आरआरआर के बाद छह साल में उनकी पहली सोलो रिलीज है। अभिनेता ने कहा, "बहुत नर्वसनेस है, जो बढ़ती जा रही है। लेकिन मैं मुंबई शहर में देवरा का ट्रेलर लॉन्च करके बहुत खुश हूं, क्योंकि आरआरआर के प्रचार के दौरान जो अनुभव हमें मिला वह बहुत ही शानदार था। मेरा मतलब है कि फैंस ने हम सभी को चौंका दिया है। मुझे उम्मीद है कि देवरा के साथ भी ऐसा ही होगा।"
5 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
देवरा के साथ तेलुगु में डेब्यू कर रहीं जान्हवी कपूर ने कहा, "यह मेरी तेलुगु में पहली फिल्म है और ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर आ गई हूं। मुझे जूनियर एनटीआर के साथ काम कर बहुत मजा आया और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। मैं हमेशा से उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और मुझे लगता है कि मैं और भी बड़ी प्रशंसक बन गई हूं।"