टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और उनके एक्टर पति गुरमीत चौधरी के लिए बीता साल बेशुमार खुशियां लेकर आया। वे दो प्यारी बेटियों के माता-पिता बने। दरअसल, देबिना और गुरमीत 11 नवंबर 2022 को दूसरी बार माता-पिता बने थे, जबकि 3 अप्रैल 2022 को उनकी पहली बच्ची लियाना का जन्म हुआ था। हाल ही में, देबिना ने अपनी दूसरी बेटी का नाम भी रख दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी सूचना दी।
Debina Bonnerjee: देबिना-गुरमीत ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, पोस्ट साझा कर मतलब भी समझाया
https://www.instagram.com/p/Cm8rSnAt73K/?utm_source=ig_web_copy_link
देबिना के इस पोस्ट के बाद फैंस ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया, एक यूजर ने लिखा, 'दिविशा बहुत खुशकिस्मत है कि उसे आप जैसे माता-पिता मिले।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा नाम भगवान उसे हमेशा आशीर्वाद दें।' एक और यूजर ने लिखा, 'आपकी बेटी पहली बेटी जैसी ही बहुत क्यूट होगी, ऊपर से इतने प्यारे नाम ने उसके व्यक्तितव पर चार चांद लगा दिया है।'
Remo d Souza: स्ट्रीट डांसर 3डी के बाद रेमो अगली फिल्म के साथ तैयार, मनोज बाजपेयी को करेंगे डायरेक्ट
आपको बता दें कि इससे पहले अपनी दूसरी बेटी की खुशखबरी को दुनिया के साथ शेयर करते हुए गुरमीत ने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी दी। दोनों ने कहा था, 'हमारी बच्ची का दुनिया में स्वागत है। हम फिर से माता-पिता बनने के लिए उत्साहित हैं, हम इस समय कुछ प्राइवेसी की सराहना करते हैं क्योंकि हमारा बच्चा नियत समय से पहले ही दुनिया में आ गया है।'
Gadar 2: सामने आई 'गदर 2' की पहली झलक? बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आए सनी देओल