फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hina Khan reveals why she marry with rocky jaiswal within just 15 minutes after 13 years of Relationship

हिना खान-रॉकी जायसवाल: 13 साल का रिश्ता और 15 मिनट में रचा ली शादी, कपल ने क्यों लिया था फटाफट विवाह का फैसला?

Sun, 01 Nov 2026 11:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 01 Nov 2026 11:40 AM IST
सार

  • सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री हिना खान ने रॉकी जायसवाल से शादी रचाई है।
  • दोनों ने करीब 13 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी का फैसला लिया और यह फैसला चंद मिनट में ले लिया था।
  • इनकी शादी भी चंद मिनटों में हो गई। खुद हिना खान ने अपनी और रॉकी की शादी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन
Hina Khan reveals why she marry with rocky jaiswal within just 15 minutes after 13 years of Relationship
हिना खान-रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आपने एक कहावत सुनी होगी 'चट मंगनी पट ब्याह'। अक्सर अरेंज मैरिज में कोई अच्छा रिश्ता मिल जाए तो शादी भी तुरंत करने का फैसला ले लिया जाता है। मगर, जहां एक दशक से ज्यादा की दोस्ती और मोहब्बत हो, वहां शादी के अरमान भी कुछ खास होते होंगे। कम से कम दो-तीन दिन के फंक्शन की प्लानिंग तो आम बात है। मगर, हिना खान के मामले में कहानी थोड़ी फिल्मी है। इन्होंने और रॉकी ने 15 मिनट से भी कम वक्त में शादी रचा ली। ऐसा खुलासा खुद हिना खान ने किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Hina Khan reveals why she marry with rocky jaiswal within just 15 minutes after 13 years of Relationship
हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan

कैंसर के उपचार के दौरान हिना ने की थी शादी
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका निभाकर लोकप्रियता बटोरने वाली हिना खान ने हाल ही में सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातचीत की। इस दौरान रॉकी के साथ रिश्ते पर वे काफी भावुक हो गईं। हिना खान ने रॉकी से शादी उस वक्त की थी, जब वे ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही थीं। उन्हें स्टेज तीन का कैंसर पता चला था। बीमारी के दौरान रॉकी उनके साथ डटे रहे। हिना ने बताया कि कैंसर के उपचार के दौरान ही उन्होंने शादी करने का फैसला किया था और यह अचानक लिया गया निर्णय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hina Khan reveals why she marry with rocky jaiswal within just 15 minutes after 13 years of Relationship
हिना खान-रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान ने रॉकी से क्या कहा था?
हिना खान के मुताबिक उन्होंने और रॉकी ने शादी को लेकर पहले से कोई प्लानिंग नहीं की थी। मगर, जब शादी का फैसला लिया तो तत्काल ले लिया और फिर 15 मिनट से भी कम वक्त में शादी कर ली। दरअसल, हिना खान तो पहले रॉकी को किसी और से ही शादी कर लेने की सलाह दे रही थीं। हिना खान ने शादी को लेकर कहा,'यह एक अचानक लिया गया फैसला था। मैंने रॉकी से कहा, 'या तो आप आगे बढ़ जाइए। किसी और से शादी कर लीजिए, जिससे भी आप चाहें या फिर आप मुझसे ही शादी कर लीजिए, क्योंकि मुझे नहीं पता कि कल क्या होगा'।

विज्ञापन

Hina Khan reveals why she marry with rocky jaiswal within just 15 minutes after 13 years of Relationship
हिना खान-रॉकी - फोटो : इंस्टाग्राम

क्यों रचाई इतने कम वक्त में शादी?
हिना खान की बात सुनकर सानिया भी हैरान रह गईं। सानिया ने जब हिना से दोबारा कंफर्म किया कि क्या वाकई उन्होंने 15 मिनट में शादी कर ली थी? इस पर हिना ने कहा कि असल में 15 मिनट से भी कम वक्त में शादी हो गई थी। हिना खान ने कहा कि सेहत संबंधी कारणों के चलते ही अचानक यह फैसला लिया गया था। हिना ने कहा कि जब उन्होंने रॉकी के सामने शादी की इच्छा व्यक्त की तो वे इसके लिए तैयार थे। 

वेडिंग एनिवर्सरी नहीं रही याद
हिना खान ने आगे कहा कि उनका और रॉकी के रिश्ते  को शादी परिभाषित नहीं करती। उन्होंने बताया कि शादी के बाद कुछ भी नहीं बदला। उन्होंने माना कि एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है और उन्हें अपनी पहली शादी की सालगिरह भी याद नहीं रही। बता दें कि कपल ने जून 2025 में शादी की थी। हिना ने बताया कि उन्हें और रॉकी को अपनी सालगिरह का तब पता चला, जब लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू किया। अभिनेत्री के मुताबिक, 'हम एक-दूसरे के साथ बहुत सहज रहते हैं। कूल रहते हैं। हम तारीखों को लेकर चलने वाले लोग नहीं हैं'।

Hina Khan reveals why she marry with rocky jaiswal within just 15 minutes after 13 years of Relationship
हिना खान-रॉकी - फोटो : इंस्टाग्राम

रॉकी के बारे में बात करते हुए भावुक हुईं हिना
हिना खान ने आगे बताया कि रॉकी ने हर मुश्किल हालात में उनका साथ दिया। हिना ने कहा कि अपने पति के साथ और सपोर्ट के चलते ही वे मुश्किल दौर से बाहर निकल पाईं। बता दें कि इन दोनों की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed