{"_id":"66e3d53373379e8620061d27","slug":"cardi-b-welcomes-third-child-gives-birth-to-baby-girl-after-announcing-divorce-with-offset-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cardi B Baby Girl: तलाक की खबरों के बीच मशहूर गायिका कार्डी बी के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी को दिया जन्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Cardi B Baby Girl: तलाक की खबरों के बीच मशहूर गायिका कार्डी बी के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी को दिया जन्म
Fri, 13 Sep 2024 12:05 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:05 PM IST
सार
कार्डी बी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी दी है। साझा की गई तस्वीरों में कार्डी बी अपनी नन्ही परी को गोद में थामे नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
कार्डी बी अपनी नवजात बच्ची के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
हॉलीवुड सिंगर कार्डी बी तीसरी बार मां बन गई हैं। कार्डी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी है। मशहूर गायिका ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कार्डी के साथ उनके पति और तीनों बच्चे नजर आ रहे हैं। कार्डी ने 7 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया था। इसकी घोषणा उन्होंने 12 सितंबर 2024 को की है।
विज्ञापन
Diljit Dosanjh: 'आपके कई फैंस बेरोजगार हैं', कॉन्सर्ट की टिकटों के बढ़ते दामों पर दिलजीत पर भड़की इंफ्लुएंसर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी खुशखबरी
कार्डी बी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी दी है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि कार्डी अस्पताल में अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए हुए हैं। उन्होंने कलरफुल रोब पहन रखा है। उन्होंने कैप्शन दिया है , 'एक सुंदर बेटी'। पोस्ट में उनके पति ऑफसेट और उनके दो बच्चे कल्चर और वेव भी नजर आ रहे हैं। अन्य फोटोज में कार्डी बी अपनी बेटी को गोद में ली हुई हैं और बच्ची को प्यार करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
फैंस ने दी बधाईयां
कार्डी बी ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर किया, फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और बेबी गर्ल पर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि कार्डी बी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। साथ उन्होंने अपने पति ऑफसेट से तलाक की अर्जी भी दे रखी है। बता दें कि कार्डी ने जुलाई में तलाक की अर्जी दी थी, इसके बाद भी उनके बीच का रिलेशन अच्छा रहा और उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी का स्वागत किया।
Viraj Ghelani: अपने फॉलोअर्स के दम पर विराज ने लिया था धर्मा से बदला, कह दिया था कि गुजरातियों से पंगा मत लो
इससे पहले भी दे चुकी हैं तलाक की अर्जी
कार्डी ने ऑपसेट के साथ वर्ष 2017 में गुप्त तरीके से शादी कर ली थी। ऐसा पहली बार नहीं है कि कार्डी ने तलाक की अर्जी दी हो। साल 2020 में भी कार्डी तलाक की अर्जी दे चुकी हैं। हालांकि, तब कपल ने आपसी बातचीत से चीजों को सुलझा लिया था। अब एक बार फिर उन्होंने तलाक की अर्जी दी है। फिलहाल कार्डी बी और ऑफसेट नवजात बच्ची की देखभाल कर रहे हैं।
Box Office Report: 'स्त्री 2' का सिंहासन हिलाना मुश्किल! 600 करोड़ से सिर्फ इतने कदम दूर, 'गोट' का रहा ऐसा हाल