बॉक्स ऑफिस पर पिछले काफी दिनों से 'स्त्री 2' की धुआंधार पारी देखने को मिल रही है। फिल्म की रिलीज के कुछ दिनों के बाद साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म गोट ने दस्तक दी। फिल्म 400 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाई गई है। हालांकि, फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई करने में असफल दिख रही है। एक तरफ बॉलीवुड की फिल्म 'स्त्री 2' और दूसरी तरफ साउथ की फिल्म 'गोट'। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म मे कितनी कमाई की है।
2 of 5
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री 2' ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर कई रिकॉर्ड को तोड़ा है। फिल्म अब 600 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री 2' के मंगलवार के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' को पटखनी देने में काफी हद तक कामयाब रही है।
3 of 5
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' ने अपनी रिलीज के 27वें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' अब तक 533.50 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। हालांकि, उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड में अच्छी कमाई कर अपनी रफ्तार को फिर से कायम कर सकती है।
4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विजय और निर्देशक वेंकट प्रभु की हालिया फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' उर्फ गोट ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई पार कर ली है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस AGS एंटरटेनमेंट ने घोषणा की है कि फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में 288 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'गोट' हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के बाद फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं।
5 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छठे दिन के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो इसका कलेक्शन महज 10.50 करोड़ रुपये ही रहा है, इस तरह फिल्म की भारत में अब तक की कुल कमाई 162.25 करोड़ रुपये ही हो पाई है।