बॉलीवुड की वो फिल्म जो अपने स्टार कास्ट के लिए साबित हुई मनहूस, किसी की टूटी शादी तो किसी का हो गया था ब्रेकअप
ऋतिक-सुजैन
इस फिल्म में ऋतिक ने ऐसे शख्स का रोल प्ले किया था जो काम को जिंदगी में सबसे प्राथमिकता देता है, लेकिन फिर अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाने से उसे समझ आता है कि जिंदगी में काम से बढ़कर भी और चीजे हैं। इस फिल्म के बाद ऋतिक और सुजैन का ब्रेकअप हो गया था।
अभय देओल-प्रीति देसाई
फिल्म में अभय ने एक ऐसे लड़के का रोल निभाया था जो गलती से शादी के लिए अपनी फ्रेंड को प्रपोज कर देता है, लेकिन उसे शादी नहीं करनी होती है। इस फिल्म के बाद ही असल जिंदगी में भी अभय अपनी गर्लफ्रेंड से अलग हो गए थे। 4 साल तक लिव-इन में रहने के बाद अभय देओल का उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई से साल 2015 में ब्रेकअप हो गया था।
कल्कि कोचलिन- अनुराग कश्यप
कल्कि ने फिल्म में अहम रोल निभाया था। फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जिस साल रिलीज हुई थी उसी साल कल्कि ने अनुराग से शादी रचाई थी। हालांकि साल 2015 में दोनों अलग हो गए थे।
फरहान अख्तर- अधुना
फरहान और अधुना ने 15 साल तक शादीशुदा जिंदगी बताई थी, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ये कपल भी एक दूसरे से अलग हो गए। फिल्म में फरहान ने एक मस्त मौला लड़के का किरदार निभाया था जो हर वक्त मजाक करता रहता है।