जोया अख्तर अपनी शानदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा उनकी बनाई सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। युवाओं को यह फिल्म आज भी बहुत पसंद आती है।
ZNMD: जिंदगी न मिलेगी दोबारा के 13 साल पूरे, फरहान अख्तर ने खास अंदाज में ऋतिक-अभय को किया याद
आज ही की तारीख पर यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सोमवार (15 जुलाई) को अपनी रिलीज के 13 साल पूरे कर लिए। इस बीच फरहान अख्तर ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर पर्दे के पीछे की तस्वीरें शेयर करके ' जिंदगी न मिलेगी दोबारा ' की 13वीं सालगिरह मनाई है।
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फरहान ने फिल्म की याद ताजा करते हुए फोटो के साथ कैप्शन लिखा, "जिंदगी न मिलेगी दोबारा रिलीज हुए 13 साल हो गए.. निश्चित रूप मैं भी उन भाग्यशाली लोगों में से एक हूं, जिन्होंने इसे साथ मिलकर बनाया। इस क्रू को याद करता हूं .. अपने ब्वॉयज को याद करता हूं।"
View this post on Instagram
इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों को भी टैग किया है। इस पोस्ट पर अभय देओल ने भी मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, अपनी अगली छुट्टी के लिए कौन 13 साल तक इंतजार करता है? अगली बार कहां और कब?" वहीं, जोया अख्तर ने कमेंट में लिखा, "अब तक का सबसे अच्छा समय।"
View this post on Instagram
वहीं, जोया अख्तर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक, फरहान और अभय की एक बीटीएस तस्वीर साझा की है। 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' अपनी बेहतरीन कास्ट और रोमांचकारी कहानी के लिए जानी जाती है। यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी बयां करती है, जो स्पेन में एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं। इस दौरान उन्हें कई तरह के अनुभव मिलते हैं।
Bad Newz: 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के बीच विक्की, तृप्ति और एमी ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, फैंस से की मुलाकात