स्टार्स की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेचैन रहते हैं और जब सामने एक्ट्रेस कटरीना कैफ हों तो बात ही कुछ और है। इस समय कटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए 'जीरो' के स्टार्स कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। इस बीच कटरीना कैफ एयरपोर्ट पर दिखीं। एयरपोर्ट पर कटरीना को देखते ही फैंस बेकाबू हो गए जिसे देखकर कटरीना भड़क उठीं। कटरीना का फैंस के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
VIDEO: एयरपोर्ट पर फैन की इस हरकत से भड़क उठीं कटरीना कैफ, खुलेआम लगाई फटकार
इस वीडियो में आप देखेंगे कि कटरीना तेजी से एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही हैं। कटरीना को देखते ही फैंस उनकी सेल्फी लेने के लिए आगे आने लगते हैं। वीडियो में कटरीना कहती हुई दिखाई दे रही हैं थोड़ा दूर से। इसके बाद एक फैन कटरीना के काफी करीब आ जाता है जिसे देखकर कटरीना भड़क जाती हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इस वीडियो में कटरीना काले रंग की फुल स्लीव टी-शर्ट के साथ काले रंग की लेगिंग पहन रखी हैं। इसके साथ गॉगल्स लगाए हुए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फेमस फोटोग्राफर ने शेयर किया है। कटरीना के फैंस के साथ किए बर्ताव पर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कुछ यूजर्स कटरीना के इस बर्ताव को रूड कह रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि वह अपने आप को बचा रही थीं।
कटरीना कैफ हाल ही में रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में अनुष्का शर्मा के साथ 'जीरो' फिल्म को प्रमोट करने पहुंची थीं। 'जीरो' फिल्म में शाहरुख खान ने अलावा कटरीना और अनुष्का मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म में किंग खान बौने का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम बउआ सिंह है जो मेरठ का रहने वाला है।
'जीरो' फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। ट्रेलर के रिस्पांस को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिलेगी। लंबे समय बाद शाहरुख किसी ऐसे किरदार में दिखें हैं जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहा है। 'जीरो' फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं।