सलमान खान की फिल्म वीर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके बावजूद भी वो बड़ा नाम बनकर उभरीं। उनके खाते में रेडी, हाउसफुल 2 और हेट स्टोरी 3 जैसी हिट फिल्में हैं। जरीन ने पिछले दिनों कास्टिंग काउच पर खुलासा कर सबको चौंका दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जरीन ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया जो उनके वजन को लेकर आलोचना करते हैं।
ट्रोलर्स को जवाब देते हुए जरीन खान ने कहा कि अब वो इन बातों से परेशान नहीं होतीं, उन्होंने हैंडल करना सीखा लिया है। वो बॉडी और लुक का मजाक बनाने वालों को इग्नोर कर देती हैं। जरीन ने कहा कि करियर के शुरुआती दौरा में उन्हें फेलियर्स का सामना करना पड़ा लेकिन अब उन्होंने इससे लड़ना सीख लिया है।
जरीन ने कहा कि कई लोगों ने अलोचना कर उन्हें असहज करने की कोशिश की। स्कूल के दिनों ही उन्होंने मजाक उड़ाने वालों को जवाब देकर मुंह बंद कराना सीख लिया था। जरीन ने कहा, 'हमें ऐसे निगेटिव लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मैं एक चौड़े स्ट्रक्चर वाली इंसान हूं और मैं अपनी हड्डियों को काट नहीं सकती।'
करियर की शुरुआत में जरीन खान पर उनकी बॉडी को लेकर तो कई कमेंट्स किए ही जाते रहे हैं। साथ ही उन्हें कटरीना कैफ की कार्बन कॉपी भी कहा गया। जरीन कहती हैं, 'लोगों ने कहा कि मैं एक एक्ट्रेस की तरह दिखती हूं। मेरा एक्ट्रेस बनने का कोई इरादा नहीं था। पहले मैं एक खोई हुई इंसान की तरह थी, बाद में मेरे लुक्स और मेरी बॉडी को लेकर किए गए कमेंट की वजह से मेरा दम घुटने लगा।'
बीते दिनों जरीन खान ने खुलासा किया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में दो बार कास्टिंग काउच जैसी घटना का शिकार हो चुकी हैं। जरीन ने खुलासा किया था कि पहली बार वह कास्टिंग काउच का शिकार फिल्म इंडस्ट्री में आते ही हुई थीं। इसके बाद फिल्म के निर्देशक ने उनसे किसिंग सीन रिहर्सल में करने को बोले था।
जानें क्यों इतनी ज्वैलरी पहनते हैं बप्पी लहरी, कितना है वजन और क्या है कीमत ?