निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा ने बड़े पर्दे पर रोमांस को बिल्कुल अलग अंदाज में पर्दे पर दिखाया। फिल्मों में उन्होंने जिस तरह प्यार, जुनून और पागलपन को प्रस्तुत किया है वो शायद ही कोई और निर्देशक कर सका हो। यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
यश चोपड़ा
- फोटो : instagram/yashchopra_fc
यश चोपड़ा के बड़े भाई बीआर चोपड़ा भी हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने निर्माता निर्देशक थे। यश चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत भाई के साथ बतौर सह निर्देशक की थी। वो फिल्म 'नया दौर', 'एक ही रास्ता' और 'साधना' सहित अन्य फिल्मों से जुड़े। बतौर निर्देशक यश चोपड़ा ने पहली फिल्म साल 1959 में 'धूल का फूल' बनाई।
3 of 6
डर फिल्म का एक सीन
- फोटो : screenshot from youtube/darr
यश चोपड़ा ने वैसे तो बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं लेकिन शाहरुख खान के साथ मिलकर उन्होंने रोमांस की नई परिभाषा ही गढ़ दी। एक वक्त ऐसा था जब यश चोपड़ा और शाहरुख खान एक दूसरे के पर्याय बन गए थे। दोनों की दोस्ती की शुरुआत फिल्म 'डर' से शुरू हुई थी। फिल्म से जुड़ा एक रोचक किस्सा भी है।
4 of 6
डर
- फोटो : screenshot from youtube/darr
फिल्म 'डर' में शाहरुख खान ने राहुल मेहरा का रोल निभाया था। हालांकि यश चोपड़ा फिल्म में शाहरुख खान को नहीं लेना चाहते थे। खबरों के मुताबिक उस वक्त इस रोल का ऑफर अजय देवगन को दिया गया था लेकिन डेट्स की कमी के चलते उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। फिर आमिर खान से इसके लिए बात की गई तो उन्होंने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। निगेटिव किरदार होने की वजह से भी कोई इसे करना नहीं चाहता था। अजय देवगन और आमिर के मना करने के बाद आखिर में ये रोल शाहरुख के पास आया।
5 of 6
यश चोपड़ा
- फोटो : instagram/filmhistorypics
‘डर’ में हीरो का रोल सनी देओल ने निभाया था लेकिन रिलीज होने पर शाहरुख का किरदार ज्यादा मशहूर हो गया। फिल्म ने शाहरुख को रातों रात स्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद शाहरुख और सनी देओल ने कभी दोबारा काम नहीं किया। सनी देओल ने एक इंटरव्यू में नाराजगी जताते हुए कहा था कि 'फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया गया। जब मुझे पता चला कि फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया।'