'गदर 2' के साथ ही जिस एक फिल्म की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है वह और कोई नहीं बल्कि अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर 'ओएमजी 2' है। सेक्स एजुकेशन जैसे बोल्ड मुद्दे पर बनी इस फिल्म को तमाम विवादों के बाद समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक का खूब प्यार मिला। फिल्म की कहानी के साथ ही इसके कलाकारों के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। 'ओएमजी 2' में फैंस को वकील बनी यामी गौतम का किरदार भी खूब पसंद आया। अभी जहां इस फिल्म का सफर बॉक्स ऑफिस पर खत्म भी नहीं हुआ है, वहीं खबर आ रही है कि यामी गौतम ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।
Yami Gautam: OMG 2 की सफलता के बीच यामी ने शुरू की अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग, नहीं मिला जश्न मनाने का समय
यामी गौतम की हाल ही में रिलीज हुई 'ओएमजी 2' को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से अच्छी समीक्षा मिली है। 'गदर 2' से कॉम्पिटिशन के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 'ओएमजी 2' में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली यामी गौतम ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं। मेकर्स इसे पूरी तरह से गुप्त रखना चाहते हैं।
Amitabh Bachchan: जय शाह ने अमिताभ को गिफ्ट किया गोल्डन टिकट, अब विश्व कप 2023 के मैच मुफ्त देख सकेंगे बिग बी
रिपोर्ट में यामी गौतम के एक करीबी सूत्र के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि अभिनेत्री को इस फिल्म की वजह से ही 'ओएमजी 2' की सफलता का जश्न मनाने का मौका नहीं मिला है। सूत्र के मुताबिक, इतने व्यस्त शेड्यूल के कारण यामी को अपने करीबी लोगों और परिवार के साथ ओएमजी 2 की सफलता का जश्न मनाने का भी समय नहीं मिला है। लेकिन यह उनके करियर के लिए एक रोमांचक समय है, क्योंकि इस समय उनके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं।
Fukrey 3: हंसी से भरपूर 'फुकरे 3' का ट्रेलर जारी, इस बार 'भोली पंजाबन' के खिलाफ चुनाव लड़ता दिखेगा 'चूचा'
'ओएमजी 2' की बात करें तो, फिल्म कई विवादों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म न केवल दर्शकों के दिलों में बल्कि समाज में भी बदलाव लाने का काम कर रही है। फिल्म इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। 'ओएमजी 2' टीनएजर्स से संबंधित विभिन्न मुद्दों और यौन शिक्षा के महत्व को समझाती है। अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Danish Devgn: अजय देवगन के भतीजे दानिश रखने जा रहे निर्देशन की दुनिया में कदम, प्रोजेक्ट एलान ने बढ़ाई हलचल
यामी गौतम के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के पास इस समय बहुत सी फिल्में हैं, जिनकी वजह से वह व्यस्त चल रही हैं। लेटेस्ट प्रोजेक्ट के अलावा अभिनेत्री अगली बार कॉमेडी फिल्म 'धूम धाम' में नजर आएंगी।
RARKPK: बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पहुंची 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', करण जौहर ने सफलता पर जताई खुशी