याहू ने साल 2020 की अपनी रिव्यू लिस्ट (Yahoo 2020 Year in Review) जारी कर दी है। इस लिस्ट में इस साल सितारों से लेकर किन इवेंट्स ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी उसका जिक्र है। वहीं रिव्यू लिस्ट में इस साल सबसे अधिक सर्च किए गए पुरुष सितारे में सबसे ऊपर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम है। आगे बताते हैं आपको पूरी लिस्ट...
Yahoo 2020: सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती बने मोस्ट सर्च सेलिब्रिटी, पीएम मोदी भी रह गए पीछे
दरअसल याहू की रिव्यू लिस्ट के मुताबिक साल 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा सुशांत सिंह राजपूत को ही ऑनलाइन सर्च किया है। अपने डेटा में याहू ने बताया है कि ज्यादातर भारतीय सुशांत की पर्सनल लाइफ और उनसे जुड़ी बातें इंटरनेट पर सर्च करते रहे और ट्रेंडिंग लिस्ट में यह इस साल सबसे ऊपर रहा।
याहू ने सुशांत को इस साल इंडिया की मोस्ट सर्च सिलेब्रिटी का दर्जा दिया है। वहीं फीमेल कैटिगरी में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे ऊपर है। याद दिला दें कि सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती का नाम आया था। ईडी और नाकोर्टिक्स कंट्रोल ब्यूरो सहित सीबीआई ने भी रिया से इस केस से जुड़े अलग अलग पहलुओं पर पूछताछ की थी। इसके साथ ही रिया को काफी दिन जेल में भी बिताने पड़े थे। वहीं दूसरी तरफ साल 2017 के बाद यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूची में नंबर वन स्थान हासिल नहीं किया है। इस साल पीएम मोदी दूसरे पायदान पर हैं।
साल 2020 के 'टॉप न्यूजमेकर्स' की बात करें, तो पीएम मोदी पहले नंबर पर रहे, सुशांत और रिया दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से और राहुल गांधी तीसरे स्थान पर रहे।
मोस्ट सर्च मेल सिलेब्रिटीज 2020
- सुशांत सिंह राजपूत
- अमिताभ बच्चन
- अक्षय कुमार
- सलमान खान
- इरफान खान
- ऋषि कपूर
- एसपी बालासुब्रमण्यम
- सोनू सूद
- अनुराग कश्यप
- अल्लू अर्जुन
सोनू सूद को इस श्रेणी में एक विशेष स्थान हासिल हुआ, और उन्हें 'हीरो ऑफ द ईयर' चुना गया।
मोस्ट सर्च फीमेल सिलेब्रिटीज 2020
- रिया चक्रवर्ती
- कंगना रणौत
- दीपिका पादुकोण
- सनी लियोनी
- प्रियंका चोपड़ा
- कटरीना कैफ
- नेहा कक्कड़
- कनिका कपूर
- करीना कपूर खान
- सारा अली खान
पढ़ें: आदित्य नारायण की शादी में नजर आएंगे VIP गेस्ट, शादी का कार्ड भी है बेहद खूबसूरत