{"_id":"5d2984808ebc3e6ce47b152a","slug":"wwe-wrestler-john-cena-shared-shilpa-shetty-meme-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WWE के रेसलर जॉन सीना ने शिल्पा शेट्टी की शेयर की ऐसी तस्वीर, देखते ही घबरा गईं वो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
WWE के रेसलर जॉन सीना ने शिल्पा शेट्टी की शेयर की ऐसी तस्वीर, देखते ही घबरा गईं वो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
WWE रेसलर जॉन सीना ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का मीम शेयर किया है। मीम तस्वीर में शिल्पा शेट्टी बिना बाल के नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। शिल्पा शेट्टी ने इस तस्वीर पर मजाकिया अंदाज में कमेंट भी किया है।
2 of 5
John Cena
- फोटो : social Media
दरअसल, जॉन सीन ने अमेरिकन रेसलर स्टीवन एंडरसन की तस्वीर पर शिल्पा शेट्टी का चेहरा लगी हुई तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी की इस मीम तस्वीर को शेयर करते हुए जॉन सीना ने बेहद मजाकिया कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- 'स्टोन कोल्ड शिल्पा शेट्टी कुंद्रा।'
गौरतलब है कि रेसलर स्टीवन एंडरसन को स्टेज पर लोग 'स्टोन कोल्ड' कहकर पुकारते हैं। जॉन सीन के इस मीम पर शिल्पा शेट्टी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। शिल्पा शेट्टी ने जॉन सीना की मीम तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'ये बेहद हास्यास्पद है।' अपनी इस पोस्ट में शिल्पा शेट्टी ने जॉन सीना को भी टैग किया है।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान राज कुंद्रा ने अपने एक इंटरव्यू जॉन सीना को अपना फेवरेट स्टार बताया। इतना ही नहीं जॉन सीना ने वियान राज कुंद्रा के लिए स्पेशल मैसेज भी भेजा था। बेटे के इंटरव्यू का वीडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
बता दें कि शिल्पा लंबे समय बाद फिर से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। शिल्पा ने बीते दिनों फिल्मों में वापसी को लेकर कहा, ‘हिंदी फिल्मों से मेरा नाता अब भी बना हुआ है और इस समय मेरे पास कम से कम पांच स्क्रिप्ट्स हैं जिन्हें मैं पढ़ रही हूं। मैं फिल्मों में अभिनय करना चाहती हूं और इनमें से जो भी स्क्रिप्ट मुझे सबसे ज्यादा पसंद आएगी, उसी फिल्म से मैं सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत करूंगी।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।