पीकू- पिता-पुत्री के रिश्ते पर कम ही फिल्म देखने को मिली हैं। इस रिश्ते को लेकर शुजीत सरकार ने 'पीकू' एक अनोखी फिल्म बनाई है। अमिताभ बच्चन,दीपिका पादुकोण और इरफान खान का अभिनय फिल्म को देखने लायक बनाता है।
पिंक-छेड़खानी किये जाने के बाद मीनल दोस्तों के साथ एक राजनेता के भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कोशिश करती है। जब बाद में मामले बिगड़ जाते हैं, तब सेवानिवृत्त वकील,दीपक (अमिताभ) मुकदमा लड़ने के लिए उनकी मदद करता है और जीत दिलाता है।
तेरे संग- टीनएज लव को दर्शाती फिल्म तेरे संग साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया कि 15 साल की माही 17 साल के कबीर की दोस्ती की हदें पार करती है। माही गर्भवती हो जाती है। इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था।
इंसाफ का तराजू- राज बब्बर और जीनत अमान की बीएल चोपड़ा निर्देशित 'इंसाफ का तराजू' उस दौर की हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म के लिए कई पुरस्कार भी मिले। यह फिल्म अमेरिकी फिल्म लिपस्टिक पर आधारित है।
लज्जा-रेखा, मनीषा कोईराला, माधुरी दीक्षित और महिमा चौधरी जैसी अभिनेत्रियों के सामने 'लज्जा' में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे उस दौर के बड़े एक्टर भी फीके पड़ते नजर आये। इस फिल्म में महिलाओं पर समाज में होने वाले अत्याचारों और उनके खिलाफ इन एक्ट्रेसेस द्वारा उठाए कदम को दिखाया गया है।