{"_id":"5bbb2dbf867a55687145d383","slug":"will-smith-will-seen-in-student-of-the-year-2-with-tiger-shroff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में हुआ बड़ा बदलाव, टाइगर श्रॉफ के साथ हॉलीवुड एक्टर भी आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में हुआ बड़ा बदलाव, टाइगर श्रॉफ के साथ हॉलीवुड एक्टर भी आएंगे नजर
Tue, 09 Oct 2018 07:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जो दर्शकों के उत्साह को बढ़ा देगी।
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ के अलावा हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ भी नजर आएंगे। इस बात का खुलासा धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से हुआ है। विल स्मिथ 'हैनकॉक','बैड बॉयज' और 'मेन इन ब्लैक' जैसी फिल्मों में अपने कॉमेडी और एक्शन अंदाज से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं।
3 of 5
धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर नजर आई है उसमें विल स्मिथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की दोनों हीरोइन अनन्या पांडे और तारा सुतारिया सहित टाइगर श्रॉफ भी नजर आए हैं। तस्वीर में विल स्मिथ टाइगर के साथ स्टेज पर डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में विल स्मिथ गेस्ट अपीयरेंस देंगे।
बता दें कि इन दिनों विल स्मिथ भारत में ही हैं, हाल ही में उन्होंने हिंदी सिनेमा में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। विल स्मिथ ने कहा है-'15 साल पहले मेरी मुलाकात अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई। उस दौरान हम दोनों ने साथ काम करने का विचार बनाया था, लेकिन कभी साथ काम करने का मौका नहीं आया।' विल स्मिथ ने आगे कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बता करें फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की तो यह साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म का सीक्वल है। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 6 साल पहले अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।