'मेन इन ब्लैक', 'बैड बॉयज' और 'हैनकॉक' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों-करोंड़ों दिलों को जीतने वाले हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ इन दिनों चर्चा में हैं। स्मिथ को मुंबई की गालियों में ऑटो चलाते देखा गया। विल स्मिथ का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इससे पहले उन्हें बॉलीवुड कलाकार फरहान अख्तर के साथ डांस करते हुए देखा गया था। वह फरहान अख्तर के साथ एक स्टेज पर भंगड़ा करते दिखाई दिए थे।
जब मुंबई की गलियों में ऑटो चलाते हुए दिखा ये हॉलीवुड का सुपरस्टार, वीडियो वायरल
इससे पहले विल स्मिथ ने रणवीर सिंह और करण जौहर के साथ 'कॉफी विद करण-6' के सेट पर समय बिताया। विल स्मिथ के लिए इतना काफी नहीं था तो फिर उन्होने ऑटो को चलाकर उसका आनंद उठाया। विल स्मिथ ड्राइवर की सीट पर अच्छी तरह बैठकर और बेहद उत्साह से वाहन चलाकर शहर भर में धूमते नजर आये। बहुत जल्द वो टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए विशेष गाने की शूटिंग करेंगे।
बता दें कि इन दिनों विल स्मिथ भारत में ही हैं, हाल ही में उन्होंने हिंदी सिनेमा में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। विल स्मिथ ने कहा है-'15 साल पहले मेरी मुलाकात अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई। उस दौरान हम दोनों ने साथ काम करने का विचार बनाया था, लेकिन कभी साथ काम करने का मौका नहीं आया।' विल स्मिथ ने आगे कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करना पसंद करेंगे।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on