{"_id":"5b54736a4f1c1b466d8b642c","slug":"will-ranbir-kapoor-replace-arshad-warshi-as-circuit-in-munna-bhai-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मुन्नाभाई-3' में नहीं होंगे अरशद वारसी, यह एक्टर बनेगा 'सर्किट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मुन्नाभाई-3' में नहीं होंगे अरशद वारसी, यह एक्टर बनेगा 'सर्किट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से राजकुमार हिरानी ने फिल्म 'मुन्नाभाई-3' जल्द लाने की घोषणा की है, तब से सिने प्रेमियों के बीच उत्साह है। सीरीज की पहली दो फिल्में- 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' सुपरहिट रही थीं। मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी फिल्म की कहानी की जान थी। फिल्म में संजय दत्त ने जहां मुन्नाभाई का किरदार किया, वहीं अरशद वारसी सर्किट के रोल में दिखे थे। अब इस फ्रैंचाइज के फैन के लिए बड़ी खबर है।
2 of 4
Ranbir Kapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'मुन्नाभाई-3' में अरशद वारसी नहीं होंगे। फिल्म में सर्किट का रोल रणबीर कपूर निभाएंगे। सूत्र ने बताया कि फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर की एक्टिंग से प्रभावित होकर मेकर्स ने यह फैसला किया है। हालांकि, ना तो फिल्म के मेकर्स ने और न ही एक्टर ने इस खबर की पुष्टि की है।
3 of 4
SANJU
गौरतलब है कि फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की जिंदगी के कई किरदार निभाए। फिल्म में जिस तरह रणबीर ने मुन्नाभाई का किरदार निभाया, उसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। यही वजह है कि मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म में भी रणबीर को लिए जाने की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sanjay dutt and ranbir kapoor
संजय दत्त जल्द 'साहेब बीवी और गैंगस्टर-3' में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी। वहीं, रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। संजय दत्त और रणबीर कपूर ने फिल्म 'संजू' के गाने 'बाबा बोलता है' में साथ काम किया है। एक फिल्म में दोनों को साथ देखना दिलचस्प होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।