बिग बॉस 11 में अपनी चॉकलेटी लुक से सबका दिल जीतने वाले प्रियांक शर्मा एक बार फिर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बार वे छोटे नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर दस्तक देने आ रहे हैं। खबर है कि फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में वे दिखाई देंगे..
बता दें कि हाल ही में प्रियांक शर्मा एक पार्टी में करण जौहर के साथ दिखाई दिए और दोनों एक सेल्फी लेते दिखे। खबर है कि वे करण की अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में नजर आने वाले हैं। काश! वे इस फिल्म में होते तो उनके फैंस खुशी से झूम उठते।
जी हां, दरअसल, इस बात की अफवाह उड़ाने वाली कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 11 की नागिन कंटेस्टेंट अर्शी खान हैं। उन्होंने ही कल रात इस बात को हवा दी। लेकिन जब इस बारे में प्रियांक से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया। प्रियांक ने कहा कि उनकी एक केजुअल पार्टी में करण जौहर से मुलाकात हो गई।
4 of 5
ekta kapoor and vikas gupta
लेकिन, प्रियांक ने इस बात की पुष्टि की कि वे एकता कपूर और विकास गुप्ता की वेब सीरीज में जल्दी ही नजर आने वाले हैं। बता दें कि बिग बॉस 11 में मास्टरमाइंड के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता भी इस पार्टी में मौजूद थे। उन्होंने अपनी इस वेब-सीरीज बारें में भी कई बाते बताई।
विकास ने बताया कि ये वेब सीरीज अब तक की सबसे बड़ी वेब सीरिज होगी। इसमें लोगों की सोच से परे की काल्पनिकता को दिखाया जाएगा और इसको लेकर थोड़ी नर्वसनेस और दवाब भी महसूस हो रहा है। बता दें कि ये एक टीनेज वेब सीरिज है और इसमें हर मापदंड का ख्याल भी रखा गया है।