सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री जरीन खान का फिल्मी सफर लगभग 10 सालों का हो चुका है। इन सालों में जरीन खान कोई अपनी हटकर अलग पहचान नहीं बना पाईं। जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं अभिनेत्री से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब गुस्से में उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था।
2 of 5
जरीन खान
- फोटो : twitter
दरअसल ये वाकया साल 2018 का है, जब जरीन खान महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। अभिनेत्री को देखने के लिए कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान एक शख्स ने जरीन को गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
3 of 5
जरीन खान
- फोटो : Social Media
जरीन खान को जैसे ही पता चला की उन्हें कोई शख्स गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा है तो उन्होंने बिना सोचे समझे उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले में एक्ट्रेस ने कहा था कि वहां उन्होंने जो कुछ भी किया वो हर लड़की को करना चाहिए था।
4 of 5
जरीन खान
- फोटो : insatgram
इस घटना के बाद जरीन ने पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था जब वो मॉल पहुंची तो वहां भीड़ उन्हें घेरकर खड़ी हो गई। उन्हें लगा कि जिन लोगों ने उन्हें बुलाया है, उनकी सिक्योरिटी के लोग उन्हें बचाएंगे, मगर उन्हें भीड़ में अकेले छोड़ दिया गया। इसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
5 of 5
जरीन खान
- फोटो : amar ujala
जरीन ने आरोप लगाया था कि सेल्फी के नाम पर उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की जा रही थी। इस पर उन्होंने लोगों को जमकर फटकार लगाई और अपनी गाड़ी में बैठ गईं। जरीन ने कहा था अगर किसी सेलिब्रिटी को बुलाया जा रहा है तो उनकी सिक्योरिटी के इंतजाम भी करने चाहिए थे।
सद्गुरु सा हो गया मानुषी छिल्लर का चिंतन, लॉकडाउन में मनाया अपना 23वां जन्मदिन