सिंगर मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है। उनका जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। मीका के पिता अजमेर सिंह और मां बलबीर कौर स्टेट लेवल के रेसलर थे। 6 भाइयों में मीका सबसे छोटे हैं।
2 of 5
mika singh
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में मीका का नाम उन सिंगर्स में शामिल है जिनका एक गीत फिल्म की सफलता के लिए काफी होता है। एक ओर जहां मीका अपनी आवाज के लिए पहचाने जाते हैं, वहीं उनके नाम के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं।
3 of 5
mika singh
- फोटो : file photo
साल 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को मीका सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटने के बाद सरेआम लिपलॉक किया था, जिस पर अच्छा-खासा बवाल मचा था। राखी और मीका का ये मामला मीडिया पर काफी छाया हुआ था।
4 of 5
mika singh
- फोटो : file photo
मीका के बड़े भाई दलेर मेहंदी हैं। शुरुआत में उन्होंने बतौर गिटारिस्ट काम करना शुरू किया था। उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के लिए सुपरहिट गाना 'डर दी रब रब कर दी' कम्पोज भी किया था। शुरुआती दौर में जब गाना गाने की ख्वाहिश लिए वे स्टूडियो जाते थे तो दलेर मेंहदी के नाम के चलते उन्हें सुनने के लिए डायरेक्टर तैयार हो जाते थे, लेकिन उनकी अन-कन्वेंशनल आवाज को सुन ना कह देते थे।
5 of 5
Mika Singh
- फोटो : file photo
हालांकि मीका ने हार नहीं मानी और कोशिश जारी रखी। जिसके बाद मीका ने खुद का एल्बम लॉन्च किया। मीका का ये एलबम सुपरहिट था। इसके बाद मीका ने एक से एक सुपरहिट गाने म्यूजिक इंडस्ट्री को दिए। आज मीका को हिट मशीन भी कहें तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।