बॉलीवुड में 'बादशाह' के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है और कई हिट फिल्में दी हैं। शाहरुख के साथ हर कोई काम करना चाहता है और उनके साथ सभी बेहद अदब से पेश आते हैं। लेकिन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने एक बार कहा था कि वो शाहरुख को थप्पड़ मारना चाहती हैं। इस बात को सुनकर हर कोई हैरान रह गया था और इसके पीछे एक बड़ी वजह भी थी, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 7
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय
शाहरुख खान ने लगभग सभी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है और उनकी इस लिस्ट में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल है। शाहरुख और ऐश्वर्या ने कई फिल्मों में साथ काम किया और कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। जिसमें 'जोश', 'मोहब्बतें' और 'देवदास' जैसी फिल्में शामिल हैं। तो उसी दौरान सुपरस्टार सलमान खान ऐश्वर्या के प्यार में दीवाने थे। जब ऐश्वर्या, शाहरुख के साथ काम कर रही थीं तो सलमान को पसंद नहीं आ रहा था।
3 of 7
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय
इस वजह से एक बार सलमान खान ने सेट पर जाकर शाहरुख को काफी खरी-खोटी सुना दी थी। फिर क्या था ऐश्वर्या ने फिल्म तो छोड़ ही दी थी। लेकिन शाहरुख ने भी ऐश्वर्या राय के लिए कुछ गलत बातें बोल दी थी। उस वक्त तक ऐश्वर्या की शादी एक्टर अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी।
शाहरुख का ये बयान सुनकर ऐश्वर्या की सास और एक्ट्रेस जया बच्चन काफी नाराज हो गई थीं। यही वजह थी कि उन्होंने शाहरुख को थप्पड़ मारने की बात बोल दी थी। बता दें कि शाहरुख खान और जया बच्चन फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काम कर चुके हैं। जया ने इस फिल्म में शाहरुख की मां का रोल निभाया था।
सलमान और शाहरुख की इस लड़ाई के बाद पीपुल्स मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जया ने शाहरुख के लिए नाराजगी जाहिर की थी। जया बच्चन ने कहा था कि, 'हां मैं ऐसा करती। हालांकि, मुझे अभी तक उनसे बात करने का मौका नहीं मिला है। इस विवाद के बारे में मैं उनसे जल्द ही बात करने वाली हूं। मैं उसे वैसे ही थप्पड़ मार देती जैसे मैं अपने बेटे को मारती हूं। मेरा शाहरुख से गहरा रिश्ता है।'