सुनील दत्त और
नर्गिस का प्यार किसी से छुपा नहीं है। दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कब हुई और फिर कैसे नर्गिस सुनील दत्त की जिंदगी का हिस्सा बनीं, इस बारे में काफी कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है, लेकिन आज हम आपको उस समय की बात बताएंगे जब न
र्गिस कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।
नर्गिस और सुनील दत्त की जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन उस वक्त तो जैसे सुनील दत्त की दुनिया ही पलट गई जब उन्हें पता चला कि नर्गिस को कैंसर है।
खैर, जैसे तैसे उन्होंने खुद को संभाला। नर्गिस को ठीक होना ही होगा, वो उन्हें किसी भी हालत में खोना नहीं चाहते थे। दुनिया के बेहतरीन डॉक्टरों से वो नर्गिस का इलाज कराना चाहते थे और इसीलिए वो नर्गिस को इलाज के लिए विदेश ले गए।
उस वाकये का जिक्र एक वेबसाइट ने भी किया था।
इलाज शुरू हुआ। नर्गिस की कीमोथेरेपी चल रही थी। उसका दर्द ऐसा होता कि नर्गिस की तड़प उठतीं। नर्गिस की तड़प, उनका दुख और दर्द सुनील दत्त से झेला ना जाता।
वो अंदर ही अंदर टूट रहे थे, लेकिन बाहर से खुद को मजबूत इंसान के तौर पर दिखाते रहे। उन्हें उम्मीद थी कि नर्गिस जल्द ही इस दर्द से बाहर आ जाएंगी, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। नर्गिस इससे पहले कि दर्द से उबर पातीं वो कोमा में चली गईं।