फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: सुनील दत्त की इस हरकत से दुखी नर्गिस चल पड़ीं थीं सुसाइड करने

Thu, 01 Jun 2017 10:31 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Thu, 01 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
When Nargis Dutt contemplated suicide due to Sunil Dutt
नर्गिस दत्त
नर्गिस दत्त और राज कपूर के प्यार और इश्क के चर्चे हमेशा से ही मशहूर रहे, लेकिन ये प्यार करने वाले कभी एक ना हो सके। दोनों का अफेयर लंबा चला लेकिन हालात ऐसे बने कि नर्गिस राज कपूर की नहीं हो पाईं और उनकी शादी सुनील दत्त से हो गई। 


नर्गिस और सुनील दत्त की शादी से राज कपूर इस कदर टूट गए थे कि उन्होंने खुद को शराब के नशे में डुबो लिया और रात-रातभर बाथ टब में लेट जाते और रोते रहते।
When Nargis Dutt contemplated suicide due to Sunil Dutt
नर्गिस दत्त
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील दत्त की वजह से एक बार नर्गिस दत्त आत्महत्या की कोशिश तक कर चुकीं थीं ?

राज कपूर नर्गिस से कई बार कह चुके थे कि वो उनसे शादी करेंगे। लेकिन 9 साल लंबे रिश्ते के बाद नर्गिस को ये लगने लगा था कि अब राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे। नर्गिस को अब ये महसूस होने लगा था कि बाहर की फिल्में साइन ना करके उन्होंने अपना करियर दांव पर लगाया। वो अब समझ चुकीं थीं कि अब फैसले का वक्त आ चुका है।

नर्गिस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चली थीं लेकिन राज को उम्मीद थी कि वो जरूर वापस लौट आएंगी। फिल्म 'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान नर्गिस की जिंदगी में सुनील दत्त की एंट्री हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। साल 11 मार्च 1958 को नर्गिस और सुनील दत्त ने शादी कर ली।
When Nargis Dutt contemplated suicide due to Sunil Dutt
नर्गिस दत्त
सुनील दत्त को पाकर तो जैसे नर्गिस की जिंदगी ही संवर गई, लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि सुनील दत्त के लिए नर्गिस एक बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकीं थीं। ये बात तब की है जब सुनील दत्त की एंट्री नर्गिस की जिंदगी में हुई ही थी और इसका खुलासा ईश्वर देसाई लिखी हुई किताब  'डॉर्लिंगजीः द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस एंड सुनील दत्त' में भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Nargis Dutt contemplated suicide due to Sunil Dutt
नर्गिस दत्त
दरअसल नर्गिस ने सुनील दत्त को एक लव लेटर लिखा था लेकिन सुनील दत्त ने कोई जवाब नहीं दिया। नर्गिस को लगा कि सुनील उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। राज कपूर और परिवार की वजह से वो पहले से ही टूटी हुईं थीं, ऐसे में जब सुनील दत्त का भी ऐसा बर्ताव देखने को मिला तो वो दुखी हो गईं और उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
When Nargis Dutt contemplated suicide due to Sunil Dutt
राज कपूर नर्गिस
उन्होंने ब्लेड से अपनी उंगली भी काटने का प्रयास किया। सुनील दत्त नर्गिस के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात करने से इसलिए बच रहे थे क्योंकि उन्हें नर्गिस के स्टारडम से डर लग रहा था..लेकिन जब वो नर्गिस की जिंदगी में शामिल हो गए तो उन्होंने नर्गिस से वादा लिया कि वो कभी ऐसा नहीं करेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed