{"_id":"60bf0ab18ebc3e2e330786b8","slug":"when-asha-bhosle-wants-to-slap-himesh-reshammiya-because-he-said-something-about-rd-burman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारना चाहती थीं आशा भोसले, इस बात से हो गईं थीं नाराज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारना चाहती थीं आशा भोसले, इस बात से हो गईं थीं नाराज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आशा भोसले, हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म जगत की महान गायिका आशा भोसले किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। किशोर कुमार की तरह उन्हें निर्विवाद रूप से बॉलीवुड का सबसे 'वर्सेटाइल सिंगर' माना जा सकता है। तो वहीं, अपने गानों से फैंस को दीवाना करने वाले हिमेश रेशमिया हिन्दी फिल्मों में ऑलराउंडर के नाम से मशहूर हैं। हिमेश रेशमिया हिन्दी फिल्मों के जानेमाने संगीतकार हैं। हिमेश इन दिनों 'इंडियन आइडल 12' में बतौर जज नजर आ रहे हैं। ऐसे तो हिमेश रेशमिया सभी से बेहद प्यार से पेश आते हैं और सभी उन्हें काफी पसंद करते हैं लेकिन एक बार सिंगर हिमेश रेशमिया ने आरडी बर्मन को लेकर ऐसी बात कह दी थी कि शांत स्वभाव के लिए मशहूर गायिका आशा भोसले ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दे दी थी।
नाक से गाना गाने को लेकर की थी बात
दरअसल, हिमेश रेशमिया अपने बारे में बात कर रहे थे और बता रहे थे कि कभी-कभी वो नाक से गाते हैं, गाने में आवाज की जरूरत के अनुसार। जैसे उन्होंने आशिक बनाया आपने गाया था। इसी बात के बीच उन्होंने आरडी बर्मन साहब का नाम ले लिया।
2 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : twitter: @SonyTV
सिंगर हिमेश रेशमिया ने कहा था, हाई पिच गाने से नेजल वॉयस का टच आ जाता है और ऐसा फेमस कंपोजर सिंगर आर डी बर्मन के साथ भी होता था। हिमेश ने अपनी गायकी के बारे में टिप्पणी करते हुए यह बात कही थी। हिमेश की यह टिप्पणी आशा को नागवार गुजरी थी। उन्होंने हिमेश को थप्पड़ रसीद करने की धमकी तक दे डाली थी।
3 of 5
आशा भोसले-हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आशाजी की इस नाराजगी के बाद हिमेश को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए माफी भी मांगी। इसके बाद आशा भोसले ने उन्हें माफ कर दिया था और फिर वे हिमेश रेशमिया के साथ एक म्यूजिक शो में भी बतौर जज आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशा भोसले
आशा भोसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर को अगर 'स्वर कोकिला' कहा जाता है तो निश्चित ही 10 हजार से अधिक गाने गाने वाली आशा को बहुमुखी प्रतिभा वाली गायिका माना जा सकता है। रिकॉर्डिंग के दौरान वे अपनी स्वस्फूर्त हरकतें से किसी गीत को अलग ही अंदाज देकर ऊंचाई प्रदान कर देती थीं। आशाजी ने कई ऐसे गाने गाए हैं, जो हिंदी फिल्मों के लिहाज से मील का पत्थर माने जा सकते हैं। पिछले दिनों इंडियन आइडल 12 की कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया को आशाजी का गाया हुआ गाना 'चुरा लिया है' गलत तरीके से गाने को लेकर ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि अभिनेता और निर्माता भी हैं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'आपका सुरूर' से अपना अभिनय सफर शुरू किया था। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके इस पहले ही डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने कर्ज, रेडियो , खिलाड़ी 786 , एक्सपोज, तेरा सुरूर सहित अन्य फिल्मों में भी काम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।